
हाइलाइट्स
सेंट्रल एयर कंडीशन से ठंडा होगा पूरा घर.
अलग-अलi एसी के मेंटनेंस के खर्च होंगे कम.
घर की छत या बेसमेंट में इंस्टॉल करा सकते हैं सेंट्रल एसी.
Central AC: एयर कंडीशनर विंडो और स्प्लिट के अलावा भी आते हैं. यहां हम आपको सेंट्रल एयर कंडीशनर के बारे में बताने जा रहे हैं. ये एसी कमरे और हॉल को ही नहीं, बल्कि पूरे घर को ठंडा कर सकता है. इसके बाद आपको अलग-अलग रूम में अलग-अलग एयर कंडीशनर की जरूरत नहीं महसूस होगी.
कैसे काम करता है Central AC
सेंट्रल एसी एक छोटे से प्लांट की तरह होता है. इसे घर की छत या बेसमेंट में इंस्टॉल किया जाता है और इसमें से कूलिंग वेंट घर के अलग-अलग हिस्सों में जरूरत के हिसाब से पहुंचाए जाते हैं. जैसा कि, इस एयर कंडीशनर का नाम सेंट्रल एसी है. तो ये पूरे घर का टेम्परेचर एक जैसा ही रखता है. आप इसमें अलग-अलग रूम में अलग-अगल टेम्परेचर मेंटेन नहीं कर सकेंगे.
Central AC की प्राइस
सेंट्रेल एसी सामान्य एयर कंडीशनर के मुकाबले थोड़ा महंगा होता है. लेकिन अगर आपके घर में 3 बेडरूम हैं, तो उनमें लगाए जाने वाले एसी की प्राइस से कम में ही इंस्टॉल कराया जा सकता है.
यह भी पढ़ें : Laptop के ट्रैकपैड में आ गई दिक्कत! तो ये 5 तरीके करेंगे आपका समाधान
बाजार में 80 से 1 लाख रुपये में सेंट्रल एयर कंडीशनर की प्राइस शुरू होती हैं. जिसमें आप अपनी जरूरत के हिसाब से चुनाव कर सकते हैं.
Central AC की कैपेसिटी
सेंट्रल एसी कम से कम 5 टन का आता है. इसे आप घर की जरूरत के हिसाब से 10 या 15 टन कैपेसिटी में भी खरीद सकते हैं. कूलिंग कैपेसिटी बढ़ने के साथ इनकी कीमत भी बढ़ती जाती है। बाजार में O Gernal, LLOYD सहित कई दूसरी कंपनयों के सेंट्रेल एसी मौजूद हैं.
.
Tags: Air Conditioner, Tech news, Tech news hindi
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 10:31 IST








