34 साल पहले तक खूब शराब पीते महेश भट्ट, अनुपम खेर छोड़ने आते थे घर, इस वजह से लिया नशा छोड़ने का फैसला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. फिल्ममेकर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा बातें नहीं करते हैं. लेकिन एक बार उन्होंने अनुपम खेर के शो ‘द अनुपम खेर शो’ में खुलासा किया था, जब वह यंग थे तो खूब शराब पीते थे. उन्होंने कहा कि वह गुस्सैल, असंतुष्ट और असफल व्यक्ति थे. उन्हें लगता था कि शराब पीकर वह अपनी हताशा और असफलताओं को दूर कर रहे हैं. वह शराबी थे. उन्होंने बताया कि शराब छोड़ने का फैसला उन्होंने क्यों और कैसे लिया? उन्होंने बताया कि जब वह शराब पीकर नशे में धुत हो जाते थे, तब अनुपम उन्हें घर छोड़ने जाते थे.

फिल्ममेकर महेश भट्ट ने कहा,“जब एक आदमी खुद से असंतुष्ट होता है , वह दुनिया से असंतुष्ट होता है. मैं अपने आप से असंतुष्ट था. मुझे पता था कि मैंने अपनी क्षमता के मुताबिक कुछ भी हासिल नहीं किया है. मैं बेसब्र था. लेकिन फिल्ममेकर्स यह नहीं छिपा सकते कि वे कौन हैं; उनका सच हमेशा पर्दे पर दिखता है. राज खोसला कहा करते थे कि एक फिल्मकार अपनी काल्पनिक कहानियों से नंगा हो जाता है.”

जब महेश भट्ट से पूछा गया कि उन्होंने किस दिन शराब छोड़ने का फैसला किया, तो उन्होंने कहा, “मेरी बेटी शाहीन का जन्म हुआ था, और उसके जन्म के कुछ दिनों बाद तक मैंने शराब पीना जारी रखा. जब वह घर आई, तो मैंने उसे अपनी बाहों में उठा लिया, और मुझे लगा कि उसने मुझसे अपना मुंह फेर लिया है. मुझे रिजेक्शन की गहरी फीलिंग हुई, और मैंने खुद से वादा किया कि मैं दोबारा नहीं पीऊंगा.”

महेश भट्ट ने आगे कहा, “मैंने 26 साल पहले शराब पीना छोड़ दिया था और तब से मैंने एक बूंद भी नहीं पी है.” यानी 34 साल पहले तक महेश भट्ट खूब शराब पीते थे. महेश भट्ट ने बताया कि उनकी फिल्म ‘डैडी’ उनकी लाइफ के जीवन के उतार-चढ़ाव से इंस्पायर है. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वह एक अकेले व्यक्ति हैं, लेकिन कहा कि उनका अकेलापन उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देता है.

महेश भट्ट अब फिल्में नहीं बनाते हैं. लगभग दो दशक बाद उन्होंने 2020 में ‘सड़क 2’ को डायरेक्ट किया. इस फिल्म के बाद से वह से उन्होंने किसी भी प्रोजेक्ट पर बतौर डायरेक्टर काम नहीं किया है. महेश भट्ट पिछले साल में दिसंबर में नाना बने थे. उनकी बेटी आलिया भट्ट ने एक बेटी राहा को जन्म दिया.

Tags: Anupam kher, Mahesh bhatt

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें