
विशाल कुमार/छपरा. सारण के खेल भवन में ग्रीन कप शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. प्रमंडलीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में दर्जनों बच्चों ने हिस्सा लिया. इस प्रतियोगिता में कक्षा तीन के एक छात्र ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करा लिया. इस छात्र ने शतरंज में ऐसी चाल चली कि 11वीं कक्षा की छात्रा को चारों खाने चित होना पड़ा. खेल भवन में यह चर्चा का विषय बन गया कि कक्षा तीन का छात्र आकर्ष ने कैसे कक्षा 11 की छात्रा को हरा दिया.
आकर्ष कन्या मध्य विद्यालय अमनौर के वर्ग 3 का छात्र है तो वहीं निशा एक नीजी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है. वहीं इस शतरंज प्रतियागिता का उद्घाटन वन विभाग के डीएफओ रामसुंदर और खेल अधिकारी रजनीश कुमार ने संयुक्त रूप से किया.
शतरंज में कक्षा तीन के छात्र से मात खा गई निशा
शतरंज प्रतियोगिता में आकर्ष और निशा के बीच काफी देर तक मुकाबला चला, जो खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा. दोनों खिलाड़ी के कक्षा में अंतर के साथ-साथ उम्र में भी काफी फांसला था. इसके बावजूद कम होने के बावजूद आकर्ष ने बेहतर चाल चलकर अधिक अंक बटोरते हुए अपने प्रतिद्वंदी को हाराकर जीत हासिल कर लिया. आकर्ष के जीत दर्ज करते हीं लोगों ने उसे गोद में उठा लिया और बेहतर खेल प्रदर्शन की बधाई देते हुए आगे के लिए शुभकामनाएं भी दी. आकर्ष और निशा का जब मुकाबला चल रहा था तब सभी उठकर दोनों के टेबल के पास आ गए थे और दोनों के बीच खेल को काफी देर तक देखते रहे. अंत में आकर्ष ने 12 अंकों की बढ़त बनाकर शानदार जीत हासिल कर ली. जबकि निशा मात्र 7 अंक ही बना पाई.
छोटा सा किराना दुकान चलाते आकर्ष के पिता
आपको बता दें कि आकर्ष के पिता छोटा सा किराना दुकान चलाते हैं और उसी से घर का खर्च चलता है. वहीं पैसे की कमी के कारण आकर्ष सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रहा है. जबकि आकर्ष शतरंज अपने पिता और गुरु जी से खेलना सीखता है. आकर्ष जीत के बाद बताया कि वह अपने पिता और गुरु जी से शतरंज खेलना सीख रहा है और इस जीत से काफी खुश हैं और आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए लगातार मेहनत करते रहेंगे. वहीं डीएफओ रामसुंदर ने बताया कि पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य प्रमंडलीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. जिसमें छपरा और गोपालगंज जिला के स्कूली बच्चों ने भाग लिया था और अपना बेहतर प्रदर्शन किया है.
.
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 09:49 IST








