
रिपोर्ट: शिवहरि दीक्षित
हरदोई. हरदोई के कायाकल्प केंद्र में नेचुरोपैथ डॉ. राजेश मिश्रा के द्वारा बनाई गई नवग्रह वाटिका में नौ औषधीय पौधों का परिवार बनाया है. जिससे पर्यावरण शुद्ध रहता है, साथ ही हमारे स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक है. नवग्रह वाटिका में वैसे तो तमाम औषधीय पौधे मौजूद हैं. मगर सौर परिवार की तर्ज पर यहां नौ औषधीय पौधे लगाए गए हैं.
नेचुरोपैथ डॉ. राजेश मिश्रा बताते हैं कि इन पौधों से स्वास्थ्य को भी काफी लाभ होता है. तमाम प्रकार की बीमारियों को समाप्त करते हैं. इस नवग्रह वाटिका में लगाए गए पौधों को सौर परिवार में स्थापित नौ ग्रहों के नाम से पट्टियां लगाई गईं हैं. जैसे राहु, शनि, केतु, शुक्र, सूर्य, भौम, बुध, बृहस्पति, चंद्र, पौधों के आगे लगी इन पट्टियों में पौधे भी हैं. जिनमे दूब की घास, कत्थे का पेड़, पीपल, पलाश, कुश,शमी, जैसे अन्य पौधे मौजूद हैं.
हवन में दी जाती है आहुति
हरदोई की इस नवग्रह वाटिका में लगे औषधीय पौधे जो कि हवन में आहुति के काम भी आते हैं. नेचुरोपैथ डॉ. राजेश मिश्रा बताते हैं कि वह प्रतिदिन सुबह शाम हवन करते हैं. जिसमे पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए इन औषधीय पौधों की पत्तियों व टहनियों से आहुति भी दी जाती है जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभप्रद रहता है.
औषधीय पौधों से होता स्वास्थ्य लाभ
नेचुरोपैथ डॉ. राजेश मिश्रा बताते हैं कि इस नवग्रह वाटिका में लगे नौ ग्रहों के नाम के पौधे हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभप्रद होते हैं. जैसे कि पीपल, पीपल एक ऐसा पौधा है जिससे 100 प्रतिशत शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त होती है. इसी तरह अन्य पौधे भी हमारे स्वास्थ्य के लिए किसी ना किसी प्रकार से लाभदायक हैं.
.
Tags: Hardoi News, Hardoi News Today, Health benefit
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 09:43 IST








