शिवपुरी-गुना फोरलेन हाइवे के पूरनखेड़ी टोल का बढ़ाया गया शुल्क, जानें कितने रुपए चुकाने होंगे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सुनील रजक/शिवपुरी. अगर आप शिवपुरी-गुना फोरलेन हाइवे पर यात्रा कर रहे हैं तो आपको अब पूरनखेड़ी टोल पर बढ़ा हुआ शुल्क चुकाना होगा. गुरुवार रात 12 बजे के बाद से पूरनखेड़ी टोल पर वाहनों का पासिंग शुल्क बढ़ा दिया गया है. उल्लेखनीय है कि पूर्व में शिवपुरी-गुना फोरलेन हाइवे पर यात्री फोरलेन हाइवे पर 95 किमी की यात्रा करता था. ऐसे में पूरन खेड़ी टोल पर पासिंग शुल्क कम लगता था. इसके बाद यात्री अगर गुना बायपास से वाहन लेकर गुजरता था तो उसे बायपास पर 2.4 किमी यात्रा करने का अलग से टैक्स चुकाना होता था. अब गुना बायपास का पुनः निर्माण कर उसे फोरलेन में काउंट कर लिया गया है. ऐसे में अब गुना बायपास पर लगने वाला टोल वाहनों को नही चुकाना होगा. अब गुना बाइपास की जगह पूरनखेड़ी टोल पर ही बढ़ा हुआ टैक्स चुकाना होगा. यात्रियों को पूरनखेड़ी टोल पर ही 95 किलोमीटर की जगह 97. 4 किलोमीटर का टोल चुकाना होगा.

कार और जीप से पहले टोल टैक्स के रूप में 45 रुपए लिए जाते थे, अब इसे 150 रुपया कर दिया गया है. मिनी बस से 235 रुपए वसूले जाते थे, अब 240 रुपए लिए जाएंगे. ट्रक और बस के लिए चार्ज 495 रुपए था अब 505 रुपए कर दिया गया है. थ्री एक्सेल व्हीकल का 540 रुपए लिया जाता था अब 550 रुपए कर दिया गया है. वहीं फोर एक्सेल व्हीकल का 775 रुपए लिया जाता था. अब 790 कर दिया गया है. ओवरसीज व्हीकल का 945 रुपए लिया जाता था अब 965 कर दिया गया है.

एनएचएआई के डायरेक्टर राजेश गुप्ता ने बताया कि अब पूरा गुना बाईपास फोरलेन बाईपास में ही शामिल कर लिया गया है. ऐसे में अब यात्री फोरलेन पर 2.4 किलोमीटर अधिक यात्रा करेंगे ऐसे में अब उन्हें बढ़ा हुआ शुल्क चुकाना होगा इस संबंध में सूचना जारी कर दी गई है.

.

FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 09:32 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें