Train Update: सिकंदराबाद-दानापुर समर स्पेशल ट्रेन की बढ़ाई गई अवधि, जानें कब तक चलेगी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुर्गेश सिंह राजपूत/नर्मदापुरम. समर स्पेशल ट्रेन में सफर करनेवाले यात्रियों के लिए रेल प्रशासन ने खुशखबरी दी है. रेल प्रशासन ने अतिरिक्त यात्रियों को देखते हुए फैसला किया है कि 07419/07420 सिकंदराबाद-दानापुर-सिकंदराबाद समर स्पेशल ट्रेन के चलने की अवधि 26 जून तक बढ़ा दी जाए.

भोपाल मंडल के डीआरएम पीआरओ सूबेदार सिंह के अनुसार, समर स्पेशल ट्रेन संख्या 07419 सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 24 जून 2023 तक और ट्रेन संख्या 07420 दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 26 जून 2023 तक अपने निर्धारित दिन और समय-सारणी के अनुसार चलती रहेगी. यह समर स्पेशल ट्रेन भोपाल मण्डल के इटारसी स्टेशन पर रुककर अपनी निर्धारित दिशा को जाएगी.

स्पेशल ट्रेन संख्या 07419 सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 24 जून 2023 तक हर शनिवार को सिकंदराबाद स्टेशन से 15:15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 05:10 बजे इटारसी स्टेशन पर पहुंचकर, 05:20 बजे इटारसी स्टेशन से प्रस्थान कर, 23:15 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी.

ठीक इसी प्रकार समर स्पेशल ट्रेन संख्या 07420 दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 26 जून 2023 तक हर सोमवार को दानापुर स्टेशन से 14:00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 07:50 बजे इटारसी स्टेशन पर पहुंच कर 08:00 बजे इटारसी स्टेशन से प्रस्थान कर, 23:50 बजे सिकंदराबाद स्टेशन पर पहुंचेगी.

इस समर स्पेशल ट्रेन में 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 1 वातानुकूलित द्वितीय-सह-तृतीय श्रेणी, 5 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 12 शयनयान श्रेणी, 2 सामान्य श्रेणी और 2 एसएलआर सहित कुल-24 डिब्बे रहेंगे. रास्ते में यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में काजीपेट, पेड्डापल्ली, बेलमपल्ली, सिरपुरकागजनगर, बल्लारशाह, नागपुर, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकेगी.

Tags: Hoshangabad News, Special Train, Train Time Table, Travel 18

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें