
हाइलाइट्स
प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपनी लव लाइफ से संतुष्ट रहेंगे.
सप्ताह की शुरुआत में किसी गुप्त बात की तलाश करने की कोशिश करेंगे.
Saptahik Rashifal June 2023: जून के दूसरे सप्ताह में मेष राशिवालों की किस्मत चमकती रहेगी. उनको कोई वसीयत या गुप्त धन प्राप्त होने की संभावना बन सकती है. आप कोई नयी प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की कोशिश कर सकते हैं. लव लाइफ बिता रहे वृष वालों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. मिथुन के लिए यह सप्ताह मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. पढ़ें मेष, वृष और मिथुन का साप्ताहिक राशिफल.
मेष साप्ताहिक राशिफल 2023 जून
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. परिवार में किसी अच्छे समारोह का आयोजन होने की संभावना बन सकती है. विवाहित लोग अपने गृहस्थ जीवन में चले आ रहे तनाव को दूर करने की हर संभव कोशिश करते नजर आएंगे. प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपनी लव लाइफ से संतुष्ट रहेंगे. आप अपने प्रिय के साथ भविष्य की कुछ योजनाएं भी बनाएंगे. सप्ताह की शुरुआत में किसी गुप्त बात की तलाश करने की कोशिश करेंगे. आपको कोई वसीयत या गुप्त धन प्राप्त होने की संभावना बन सकती है, जिससे आपको जबरदस्त खुशी मिलेगी. अभी आप कोई नयी प्रोपर्टी या वाहन खरीदने की कोशिश कर सकते हैं. इसमें आपको सफलता भी मिलेगी, फिर भी इस सप्ताह आपको कोई नया वाहन न खरीदने की सलाह दी जाती है, क्योंकि समय ज्यादा अनुकूल नहीं है.
नौकरीपेशा लोग अपने काम से अपनी स्थिति को बेहतर बनाएंगे. विद्यार्थियों की बात करें तो अभी वे अपनी
पढ़ाई को लेकर काफी सेंसेटिव रहेंगे और खूब मेहनत करेंगे. हालांकि, हल्के-फुल्के व्यवधान भी आएंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो सप्ताह की शुरुआत में आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, लेकिन बाद के दिन अनुकूल रहेंगे और सेहत में सुधार होगा.
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 2023जून
यह सप्ताह आपके लिए आंशिक रूप से फलदायक रहेगा. विवाहितों का गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण स्थितियों के बीच प्रेम से भरा रहेगा, जबकि लव लाइफ बिता रहे लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आपको दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने व घूमने फिरने का मौका मिलेगा. यात्रा में समय बीतेगा. सप्ताह की शुरुआत में आप अपने बिजनेस को लेकर काफी एक्टिव रहेंगे. बहुत ज्यादा दौड़ भाग करेंगे और काफी प्रयास करेंगे, जिससे आपका बिजनेस ठीक-ठाक स्पीड से आगे बढ़ने लगेगा. फिर भी आपको भविष्य को लेकर कुछ चिंताएं रहेंगी, जिन्हें आप अपने पार्टनर से शेयर कर सकते हैं.
सप्ताह के मध्य में मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी. आर्थिक हानि हो सकती है, जबकि सप्ताह के अंतिम दिन
लाभदायक रहेंगे. नौकरी में भागदौड़ बनी रहेगी. आपको काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी. विद्यार्थियों की बात करें तो अभी उन्हें अपनी पढ़ाई को लेकर काफी ज्यादा मेहनत करनी होगी. आप पढ़ाई के लिए विदेश जाने की कोशिश कर सकते हैं. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपको तनाव से दूर रहने की जरुरत है. तनाव के कारण मानसिक परेशानी हो सकती है. इससे बचने के लिए मेडिटेशन फायदेमंद हो सकता है. सप्ताह के अंतिम कुछ दिन यात्रा के लिए अच्छे हैं.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 2023 जून
यह सप्ताह आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. विवाहित लोग अपने गृहस्थ जीवन से संतुष्ट नजर आएंगे. ग्रहों की कृपा से आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बनेगी. लव लाइफ के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा. आपको अपनी पुरानी गलतफहमी को दूर करने की कोशिश करनी होगी, तभी जाकर रिश्ता नॉर्मल हो पाएगा. सप्ताह की शुरुआत में ही आपके कुछ खर्चे हो जाएंगे. ये खर्चे बिना सोचे-समझे होंगे, यानी अचानक ही आपके ऊपर आ जाएंगे. इस सप्ताह आपकी आय अच्छी रहने वाली है. आपकी बिजनेस ग्रोथ भी बेहतर रहेगी. आपने पूर्व में जो मेहनत की है, उसके सुखद परिणाम इस सप्ताह आपके सामने आएंगे.
नौकरीपेशा लोगों को सावधानी से अपनी बात रखने की कोशिश करनी चाहिए, ताकि आपकी बात का कोई बुरा न माने. हालांकि, आपका काम मजबूत होने से स्थितियां काफी हद तक आपके पक्ष में रहेंगी. विद्यार्थियों की बात करें तो अभी धीरे-धीरे उन्हें पढ़ाई में रमने का मौका मिलेगा. वे मन लगाकर पढ़ाई करेंगे, जो उनके लिए अच्छा रहेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी किसी बड़ी शारीरिक समस्या की संभावना नजर नहीं आती. यात्रा के लिए सप्ताह के अंतिम 3 दिन अच्छे रहेंगे.
.
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 09:00 IST








