
मुंबई. संजय दत्त इन दिनों अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से ब्रेक लेकर कर फैमिली संग क्वैलिटी टाइम बिता रहे हैं. हाल में उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने संजय और मान्यता को एक साथ क्वैलिटी टाइम बिताते हुए देखा जा सकता है. दोनों साथ में साथ में सुपरहिट फिल्म ‘साजन’ को एक बड़ी टीवी पर देख रहे हैं. संजय फिल्म से जुड़ी अपनी यादों को ताजा कर रहे हैं और सींस देखन के बाद पत्नी से चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं. संजय और मान्यता का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
संजय दत्त और मान्यता दत्त साल 1991 में आई सुपरहिट फिल्म ‘साजन’ देख रहे थे. फिल्म में संजय के साथ सलमान खान और माधुरी दीक्षित भी थे. इस लव ट्राएंगल फिल्म को ऑडियंस से भरपूर प्यार मिला था. मान्यता ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया वह नोस्टालजिक फील कर रही हैं. संजय भी अपने पुराने दिनों को याद करते हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि टीवी स्क्रीन पर साजन का एक रोमांटिक सॉन्ग चल रहा है, जो संजय दत्त और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया है. संजय और माधुरी को स्क्रीन पर रोमांस करता देख, मान्यता ने पति संजय का हाथ पकड़ लिया और फिर उनके साथ बातें करने लगे. संजय उन्हें बार-बार स्क्रीन की तरफ देखने को बोल रहे थे.
.
Tags: Madhuri dixit, Sanjay dutt
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 08:42 IST








