Tata ने रच दिया इतिहास! ऐसी गाड़ी आजतक किसी ने न बनाई और न ही सोची, कीमत सिर्फ 7.5 लाख से शुरू

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

अल्ट्रोज भारत की सबसे सेफ हैचबैक है.
इसके सीएनजी वेरिएंट में क्लास लिडिंग फीचर्स मिलते हैं.
सीएनजी के बावजूद इसमें अच्छा बूट स्पेस मिलता है.

Best Premium CNG Hatchback: भारत में सेफ्टी का दूसरा नाम टाटा मोटर्स की कारों को कहा जाता है. बेशक टाटा मोटर्स सेफ कारें बनाती है लेकिन कंपनी ने हाल ही में एक ऐसी कार लॉन्च ही है जो सभी कंपनियों की सोच से परे है. दरअसल, इस तरह की कार आजतक देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी ने भी डिजाइन नहीं की है. हम बात कर रहे हैं हाल ही में लॉन्च हुई Tata Altroz iCNG की जिसमें सीएनजी सिलेंडर होने के बावजूद भरपूर स्पेस मिलता है.

Altroz कंपनी की प्रीमियम हैचबैक है जो 5-स्टार सेफ्टी और प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है. ये कार अब अपने सीएनजी मॉडल में स्पेस के लिए सबसे ज्यादा चर्चा में है. सीएनजी होने के बावजूद इसमें स्पेस और कम्फर्ट से कोई समझौता नहीं किया गया है. इस वजह से Altroz iCNG को अपने सेगमेंट की सबसे इंटेलिजेंट डिजाइन की CNG कार कहा जा रहा है. तो चलिए जानते हैं इस कार के सभी फीचर्स के बारे में…

यह भी पढ़ें: ये गाड़ी अगर टाइम पर मिल जाए, तो Fronx को कोई न पूछे, 10.70 लाख में पैसा वसूल कार, मार्केट में है अंधी डिमांड

बूट स्पेस है शानदार
अल्ट्रोज के पेट्रोल मॉडल में 345 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. वहीं बात करें सीएनजी मॉडल की, तो इसमें 30-30 लीटर के दो सिलेंडर रखने के बाद 210 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. कंपनी ने इसमें ट्वीन सिलेंडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है जिसमें दो सिलेंडर को कार के बूट एरिया के नीचे लगाया गया है. वहीं कार के स्टेपनी टायर को रियर बम्पर के नीचे प्लेस किया गया है. साथ ही सीएनजी टैंक को रियर कोलिजन डैमेज से बचाने के लिए बूट स्पेस में एक्स्ट्रा सेफ्टी भी दी गई है.

यह भी पढ़ें: OLA ने गाड़ दिए झंडे, Ather, Chetak और Vida को दी पटखनी, रोक सको तो रोक लो वाले हिसाब पर चल रही कंपनी

कमाल के फीचर्स!
Tata Altroz iCNG कुल 6 वैरिएंट – XE, XM+, XM+(S), XZ, XZ+(S) और XZ+O(S) में उपलब्ध है. इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 7.55 लाख रुपये से शुरू होकर 10.54 रुपये तक जाती है. बात करें फीचर्स की, तो इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 4 स्पीकर, कीलेस एंट्री, इलेक्ट्रिक पॉवर विंडो, इलेक्ट्रिकली एडजस्टिबल ओआरवीएम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, रियर ऐसी वेंट्स, टीपीएमएस, वायरलेस चार्जर, नेविगेशन और वॉइस अस्सिटेंस फीचर वाला सनरूफ भी मिलता है. यह देश की पहली प्रीमियम हैचबैक है जिसमें सीएनजी के साथ सनरूफ दिया जा रहा है.

इंजन और गियरबॉक्स
Tata Altroz iCNG को पेट्रोल मॉडल वाले 1.2-लीटर रेवोट्रॉन इंजन से पॉवर मिलती है. पेट्रोल मोड में यह इंजन 88hp पॉवर के साथ 115Nm का टॉर्क पैदा करता है, जबकि CNG मोड में 73.5 bhp की पॉवर और 103 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. अल्ट्रोज सीएनजी के सभी वैरिएंट्स में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है. इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प उपलब्ध नहीं है. सीएनजी मोड में टाटा अल्ट्रोज 19.33 km/kg की एआरएआई सर्टिफाइड माइलेज देती है.

Tags: Altroz, Auto News, Cars, Tata Motors

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें