WTC Final से पहले कप्तान के बड़े बोल, कहा- हमने टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचाया, मतलब…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल की उलटी गितनी शुरू हो चुकी है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से इंग्लैंड के द ओवल मैदान में खिताबी मुकाबला होना है. इस बड़े मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस का दर्द छलक आया है और उन्होंने कहा कि पिछले सीजन में हमारे ही कारण टीम इंडिया फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी. मालूम हो कि टीम इंडिया लगातार दूसरे सीजन में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही है. 2021 में पहले सीजन के फाइनल में भारत को फाइनल में न्यूजीलैंड से हार मिली थी.

पैट कमिंस ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से बातचीत में कहा कि बहुत सारे भूल गए होंगे कि हमारे ही कारण भारतीय टीम 2021 में फाइनल में पहुंचने में सफल रही थी. मालूम हो कि विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने कंगारू टीम को उसी के घर में टेस्ट सीरीज में 2-1 से मात दी थी. इसके अलावा स्लो ओवर रेट के चलते भी उसके अंक कट गए थे. इस कारण टीम मामूली अंतर से टॉप-2 में जगह बनाने से चूक गई थी. वहीं मौजूदा टेबल की बात करें, तो कंगारू टीम टॉप पर रही.

बड़ी सीरीज में होता है संघर्ष
पैट कमिंस ने कहा कि न्यूजीलैंड ने पहले सीजन के फाइनल में अच्छा प्रदर्शन करके भारतीय टीम को मात दी. हम भी कुछ ऐसा ही प्रदर्शन करना चाहेंगे, लेकिन अभी इस बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी. एशेज सीरीज और भारत के खिलाफ सीरीज की तुलना पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि जिस सीरीज में 4 से 5 मैच होते हैं, वहां संघर्ष होता ही है. पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया को भारत ने अपनी सरजमीं पर 4 मैचों की सीरीज में 2-1 से मात दी थी. कंगारू टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद इंग्लैंड में एशेज सीरीज खेलनी है.

रोहित शर्मा के बाद कौन होगा अगला कप्तान? 4 रेस में पर 3 टीम से बाहर, एक खुद ही नहीं खेलना चाहता

हालांकि टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पहले करारा झटका लगा है. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत, मिडिल ऑर्डर बैटर श्रेयस अय्यर और केएल राहुल चोट के चलते टीम से बाहर हैं. पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे की 15 महीने बाद वापसी हुई है.

Tags: Australia, Pat cummins, Team india, WTC Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें