बेटी से अफेयर के शक में चाची ने खेली खून की होली, भतीजे की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अखिलेश सोनकर/चित्रकूट. उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में बेटी से प्रेम प्रसंग की आशंका पर महिला ने अपने भतीजे की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी. घटना मऊ थाना क्षेत्र के काशीनाथ पुरवा की है. बताया जा रहा है कि ननकू नाम के युवक का अपने चाचा मुन्नू की बेटी दीपा से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसकी भनक चाची ऊषा को लग गयी. इसे लेकर चाची और भतीजे के बीच कहासुनी होने लगी. बात बढ़ने पर भतीजा अपनी चाची के साथ गाली-गलौज पर उतारू हो गया. इससे आक्रोशित उषा ने ननकू पर धारदार कुल्हाड़ी से हमला कर दिया.

इस हमले में ननकू गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मऊ ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसकी स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए उसे स्वरूपरानी, प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया. यहां इलाज के दौरान भतीजे ननकू की मौत हो गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

चाची ने भतीजे को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

इस मामले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) वृंदा शुक्ला का कहना है कि बीती रात एक युवक पर उसकी चाची के द्वारा कुल्हाड़ी से हमला किया गया जिससे उसकी मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि मृतक भतीजे का आरोपी महिला की बेटी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसको मना करने को लेकर चाची और भतीजे के बीच विवाद हो गया जिसमें चाची ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया. इस हमले में युवक घायल हो गया था, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई है.

एसपी ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपी चाची के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. परिजनों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गयी है.

Tags: Chitrakoot News, Crime news of up, Love affair, Murder case, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें