आज का पंचांग 4 जून 2023: ज्येष्ठ पूर्णिमा का स्नान-दान, जानें शुभ मुहूर्त, सिद्धि योग, राहुकाल, दिशाशूल, अशुभ समय

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर स्नान से पाप मिटते हैं और दान से पुण्य मिलता है.
रविवार व्रत रखने वाले स्नान बाद सूर्य देव को जल में गुड़, लाल फूल, लाल चंदन डालकर अर्घ्य दें.

आज का पंचांग 4 जून 2023: आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है. आज सिद्धि योग, ज्येष्ठा नक्षत्र, दिशाशूल पश्चिम और रविवार दिन है. आज ज्येष्ठ पूर्णिमा है. आज के दिन पवित्र नदी में स्नान करते हैं. यदि ऐसा संभव न हो तो गंगाजल मिले पानी से घर पर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें. फिर सूर्य देव को जल अर्पित करके अपने सामर्थ्य के अनुसार दान करें. आज ज्येष्ठ पूर्णिमा पर चावल, सफेद वस्त्र, खीर, चांदी, मोती आदि का दान करना लाभदायक होता है. स्नान से पाप मिटते हैं और दान से पुण्य मिलता है. इससे चंद्रमा का दोष भी दूर होता है. स्नान के बाद चंद्र ग्रह से जुड़ी वस्तुओं का दान करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और दोष से होने वाले दुष्प्रभाव भी कम होते हैं.

आज के दिन चंद्रमा के साथ सूर्य पूजा का सुंदर संयोग बना है. रविवार व्रत रखने वाले स्नान बाद सूर्य देव को जल में गुड़, लाल फूल, लाल चंदन डालकर अर्घ्य दें. उसके बाद सूर्य चालीसा और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. सूर्य देव के किसी मंत्र का जाप भी कर सकते हैं. रविवार व्रत में एक समय मीठा भोजन करते हैं, पूरे दिन नमक का सेवन वर्जित होता है. रविवार व्रत और सूर्य पूजा से कुंडली में सूर्य दोष खत्म होता है.

आज ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि पर पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को सहस्त्रधारा स्नान कराया जाता है. रथ यात्रा से 15 दिन पूर्व यह स्नान होता है. मंदिर के अंदर इसके लिए विधिवत कार्यक्रम का आयोजन होता है. आज के पंचांग से जानते हैं शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, नक्षत्र, शुभ योग, सूर्योदय, चंद्रोदय, दिशाशूल, राहुकाल आदि.

4 जून 2023 का पंचांग
आज की तिथि – ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा
आज का नक्षत्र – ज्येष्ठा
आज का करण – बव
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का योग – सिद्धि
आज का वार – रविवार
आज का दिशाशूल – पश्चिम
सर्वार्थ सिद्धि योग: कल तड़के 03:23 बजे से सुबह 05:23 बजे तक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:53:00 AM
सूर्यास्त – 07:22:00 PM
चन्द्रोदय – 19:48:00
चन्द्रास्त – चन्द्रास्त नहीं
चन्द्र राशि– वृश्चिक

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 13:52:35
मास अमांत – ज्येष्ठ
मास पूर्णिमांत – ज्येष्ठ
शुभ समय – 11:51:37 से 12:47:08 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 17:24:40 से 18:20:10 तक
कुलिक– 17:24:40 से 18:20:10 तक
कंटक– 10:00:36 से 10:56:07 तक
राहु काल– 17:41 से 19:22 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 11:51:37 से 12:47:08 तक
यमघण्ट– 13:42:38 से 14:38:08 तक
यमगण्ड– 12:19:22 से 14:03:27 तक
गुलिक काल– 15:59 से 17:41 तक

Tags: Astrology, Dharma Aastha

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें