WTC Final से पहले विराट कोहली का शोर, एक सवाल पर आए ऑस्ट्रेलिया से 7 जवाब, वीडियो है तूफानी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

विराट कोहली पर 1 सवाल, ऑस्ट्रेलिया की ओर से आए 7 जवाब
कोहली का टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हे बेजोड़ रिकॉर्ड

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से इंग्लैंड के ओवल मैदान में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा. इस महामुकाबले से पहले हर ओर विराट कोहली का शोर है. ऑस्ट्रेलियाई टीम के कई खिलाड़ी पहले ये बात कह चुके हैं कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पूर्व भारतीय कप्तान उनके लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. अब आईसीसी ने भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों से ये सवाल पूछा गया कि वो विराट कोहली को लेकर क्या सोचते हैं. इस पर ऑस्ट्रेलिया के 7 खिलाड़ियों की तरफ से मजेदार जवाब आए. इसका वीडियो वायरल हो रहा.

आईसीसी के वीडियो में ऑस्ट्रेलिया के 7 खिलाड़ियों से विराट कोहली को एक शब्द में बयां करने के लिए कहा गया. इस पर स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, मिचेल स्टार्क, उस्मान ख्वाजा के अलावा कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने मजेदार जवाब दिए. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कोहली को ऐसा प्लेयर बताया, जो हमेशा मुकाबले के लिए तैयार रहते हैं. स्टीव स्मिथ ने कोहली को क्रिकेट का सुपरस्टार बताया. पर ये दुआ कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमेशा रन बनाने वाले कोहली WTC Final में रन न बना पाएं. मार्नस लैबुशेन ने कोहली को सभी फॉर्मेट का महान बल्लेबाज आंका है.

Tags: David warner, India vs Australia, Marnus Labuschagne, Pat cummins, Virat Kohli, World Test Championship Final, WTC

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें