UP Police Constable Salary: यूपी पुलिस (UP Police) में कांस्टेबल के पदों पर नौकरी (Sarkari Naukri) की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए जल्द ही खुशखबरी आने वाली है. इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को एक अच्छी सैलरी पैकेज (Salary Package) दिया जाता है. उम्मीदवारों को दिए जाने वाला वेतन 7वें वेतन आयोग के तहत आता है. जो उम्मीदवार यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती (UP Police Constable Recruitment) की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उन्हें वेतन और जॉब प्रोफाइल के बारे में पता होना चाहिए. यूपी पुलिस कांस्टेबल का मासिक वेतन 30,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच हो सकते हैं. इसके अतिरिक्त यूपी पुलिस कांस्टेबल (UP Police Constable) को कई अन्य भत्ते और लाभ भी मिलते हैं. अगर आप भी यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयार कर रहे हैं, तो नीचे दिए गए सभी बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें.
UP Police Constable Salary स्ट्रक्चर
यूपी पुलिस कांस्टेबल में जिन उम्मीदवारों का चयन होता है, उन्हें सैलरी के साथ कई तरह के भत्ते भी दिए जाते हैं. यूपी पुलिस कांस्टेबल की सैलरी स्ट्रक्चर इस प्रकार है.
आपके शहर से (लखनऊ)

Lucknow University के छात्र को USA के चार्टर्ड फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट ने दी स्कॉलरशिप, CFA की पढ़ाई होगी फ्री

Success Story : पिता की हत्या के बाद भी नहीं डिगा हौसला, पास किया UPSC, इंटरव्यू में पूछा गया था ये सवाल

Summer Trip: लखनऊ से नेपाल की करनी है सैर…तो IRCTC का ये पैकेज है खास

Railway Station Master Salary: रेलवे में स्टेशन मास्टर की कितनी होती है सैलरी, कौन-कौन सी है सुविधाएं? जानें वर्किंग स्टाइल

DDA Recruitment 2023: नायब तहसीलदार, पटवारी सहित कई पदों पर निकली वैकेंसी, आज से आवेदन शुरू, 34800 है सैलरी

UP Top 5 Engineering College : कंप्यूटर साइंस में करना चाहते हैं बीटेक, ये हैं यूपी के बेस्ट कॉलेज

Explainer : क्या है पॉक्सो एक्ट, अगर इसमें तुरंत होती है गिरफ्तारी तो ब्रजभूषण मामले में विलंब क्यों

AKTU News: पीएचडी कोर्स में इन छात्र-छात्राओं को सीधे मिलेगा प्रवेश, यहां जानिए सबकुछ

कितने नंबर लाकर इशिता किशोर बनीं यूपीएससी टॉपर ? सोशल मीडिया पर वायरल हुई मार्कशीट

क्या आपने चखी है इंजीनियर बाटी वाला की ‘पनीर बाटी’, स्वाद ऐसा कि चाटते रह जाएंगे उंगलियां! जानें लोकेशन
| ग्रेड पे | 7,200 रुपये |
| 7वां सीपीसी इनिशियल बेसिक पे | 21,700 रुपये |
| ग्रॉस मंथली सैलरी | 30,000 से 40,000 तक |
UP Police Constable Salary के साथ भत्ते और अतिरिक्त लाभ
यूपी पुलिस कांस्टेबल को 7वें वेतन आयोग के अनुसार अतिरिक्त लाभ और भत्ते प्राप्त होंगे. लाभ नीचे सूचीबद्ध हैं.
महंगाई भत्ता (डीए)
लीव इन कैश
सुविधा मकान किराया भत्ता (एचआरए)
चिकित्सा भत्ता
स्वीकार्यता, क्वांटम और रूपान्तरण
यात्रा भत्ता (टीए)
डिटैचमेंट अलाउंस
हाई एल्टीट्यूड अलाउंस
सिटी कंपनसेटरी अलाउंस
UP Police Constable जॉब प्रोफाइल
एक कांस्टेबल का सामान्य काम प्राथमिकी (प्रथम सूचना रिपोर्ट) दर्ज करना है. शिकायत के संबंध में FIR में सभी आवश्यक विवरण भरना एक कांस्टेबल का मुख्य कर्तव्य होता है.
किसी मामले की जांच में सीनियर पुलिस अधिकारियों की मदद करना.
कांस्टेबलों को पेट्रोलिंग गार्ड के रूप में भी कार्य करना होता है. नियमित अंतराल पर उन्हें आवंटित क्षेत्र पर नजर रखनी होती है. यदि कोई सीनियर अधिकारी अनुपस्थित रहता है, तो किसी भी प्रकार की अराजकता को रोकने के लिए एक कांस्टेबल को आवश्यक कार्रवाई करने की अनुमति दी जाती है.
एक कांस्टेबल का कर्तव्य थाने में आवश्यक कागजी कार्रवाई करना है. इसमें सीनियर्स को रिपोर्ट और एक्टिविटी सबमिट करना होता है.
यूपी पुलिस कांस्टेबल के अन्य कर्तव्यों में पुलिस वेरिफिकेशन, यातायात पुलिस ड्यूटी (यदि आवश्यक हो), VIP सुरक्षा आदि शामिल हो सकते हैं.
UP Police Constable करियर ग्रोथ और प्रमोशन
यूपी पुलिस कांस्टेबल की ग्रोथ और प्रमोशन सीनियर लेवल और पद की योग्यता के आधार पर होगी. प्रमोशन इस प्रकार होगी.
हेड पुलिस कांस्टेबल
असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI)
सब इंस्पेक्टर (SI)
इंस्पेक्टर
ये भी पढ़ें…
नवोदय विद्यालय में बिना परीक्षा नौकरी पाने का बढ़िया मौका, बस करना होगा ये काम
ग्रेजुएट युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यहां निकली बंपर वैकेंसी, सैलरी भी डेढ़ लाख पार
.
Tags: Government jobs, Govt Jobs, Jobs, Jobs in india, Jobs news, State Govt Jobs, UP police
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 07:00 IST








