घर के कोने में इस तरह लगाएं मोर पंख, मिलेगा भाग्य का साथ, दूर होगा वास्तु दोष, सुधरेगी आर्थिक स्थिति

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

मोरपंख के उपाय से वास्तु दोष भी दूर हो सकते हैं.
घर में मोरपंख रखना बेहद शुभ माना जाता है.

Vastu Tips Of Peacock Feather : वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी चीजों को यदि सही दिशा में रखा जाए तो उसके सकारात्मक और शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं. वहीं यदि वास्तु से अनजान व्यक्ति इन सामान को सही दिशा में नहीं रखता है तो इसके नकारात्मक परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मोर पंख रखना बेहद शुभ और लाभकारी माना गया है. मोरपंख को खुशहाली का प्रतीक माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के घर में मोर पंख है तो वहां पर नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव नहीं होता. मोरपंख से जुड़ी अधिक जानकारी हमें दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

1. धन प्राप्ति के योग

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपके घर में मोर पंख रखा है तो उसको घर की दक्षिण पूर्व दिशा में रख दीजिए. ये दिशा मोरपंख को रखने के लिए बेहद शुभ मानी जाती है. सूर्य देव और इंद्र देव को घर की पूर्व दिशा का स्वामी माना जाता है. कारण है कि घर की पूर्व दिशा में मोर पंख रखना लाभकारी होता है. इसके अलावा घर के उत्तर पश्चिम दिशा में मोर पंख रखने से अपार धन प्राप्ति के योग बनने लगते हैं.

यह भी पढ़ें – भाग्य चमका सकती है तुलसी की लकड़ी, नहाने के पानी में डालें फिर देखें कमाल, जानें किस दिन करें इस्तेमाल

2. घर में बनी रहेगी बरकत

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के उत्तर पश्चिम दिशा में मोर पंख लगाना सभी के लिए लाभकारी नहीं होता. परंतु जिस व्यक्ति की कुंडली में राहु दोष होता है उन्हें घर के उत्तर पश्चिम दिशा में मोर का पंख लगाना चाहिए. वास्तु विशेषज्ञ के अनुसार इस उपाय से राहु दोष भी समाप्त होता है साथ ही घर में बरकत बनी रहती है.

यह भी पढ़ें – कुंडली में कमजोर है शुक्र ग्रह, मजबूत करने के लिए करें 3 उपाय, भूलकर भी ना करें ये 4 काम

3. दूर होगा वास्तु दोष

वास्तु शास्त्र के जानकार के अनुसार यदि आपके घर में मोर पंख है तो इससे घर में मौजूद वास्तु दोष दूर किए जा सकते हैं. वास्तु विशेषज्ञ हितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार घर की उत्तर पूर्व दीवार पर 8 मोर पंख एक साथ बांधकर लगा देना चाहिए. इस उपाय से घर में मौजूद वास्तु दोष खत्म हो जाता है. इस बात का ध्यान रखें कि इस पर सभी की नजर पड़े.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion, Vastu tips

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें