Aaj Ka Rashifal: मकर, कुंभ राशि वालों के काम सरलता से होंगे पूरे, मीन राशि वालों को संतान की चिंता होगी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मकर राशिफल (Makar Rashifal, 04 june 2023)

सामाजिक कामों से आपको लाभ होगा. मित्रों तथा सम्बंधियों के साथ हुई भेंट आपके लिए लाभदायी सिद्ध हो सकती है. विवाहोत्सुक जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है. घर में शुभ प्रसंग का आयोजन होगा. बच्चों का सहयोग प्राप्त होगा. किसी भी वस्तु को खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है. शेयर-सट्टे में आर्थिक लाभ होगा. पत्नी के स्वास्थ्य के विषय में कुछ चिंता रहेगी.

कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 04 june 2023)

आज आपका दिन अनुकूल है. आप का हर काम सरलता से पूरा होगा, जिस वजह से आप प्रसन्न रहेंगे. कार्यालय और व्यापार में अनुकूल परिस्थिति का वातावरण रहेगा. बड़ी सफलता भी मिल सकती है. उच्च अधिकारी एवं बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद आज आपके साथ रहेंगे. इसके फलस्वरूप आप मानसिक तनाव से मुक्त रहेंगे. गृहस्थजीवन आनंददायी रहेगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी.

मीन राशिफल (Meen Rashifal, 04 june 2023)

मन में व्याकुलता एवं अशांति का अहसास बना रहेगा. शारीरिक रूप से आपको थकान का अनुभव होगा. अधिकारियों के साथ संभलकर चलें. संतान के विषय में चिंता हो सकती है. व्यर्थ में धन खर्च होगा. विरोधियों के साथ वाद-विवाद टालें. पेट सम्बंधित कोई बीमारी आपको हो सकती है. भाग्य प्रतिकूल है, ऐसा प्रतीत होगा. मन में उठते नकारात्मक विचार आपके मन पर हावी न हो जाएं, इसका विशेष ध्यान रखें.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें