
विजय कुमार/ग्रेटर नोएडा. उत्तर प्रदेश के 4 जिलों में इन दिनों खेलो इंडिया का कार्यक्रम चल रहा है. इस खेलो इंडिया कार्यक्रम में 200 से ज्यादा यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया है. हिमाचल प्रदेश के गिनोर जिले के गाँव सांगला की रहने वाली 2 बहने दीपिका और ऋतु इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है. दोनों बहनें बॉक्सिंग खेलती है और खेलो इंडिया प्रतियोगिता में सारे मैच जीत कर फाइनल में पहुँच चुकी है.
हिमाचल प्रदेश के संगला गांव की रहने वाली दो बहने कोच को अपना आदर्श मानती हैं. उन्हीं को देखकर उन्होंने बॉक्सिंग करना सीखा और आज इस मुकाम पर पहुंची है. बॉक्सर दीपिका बताती है कि स्कूल में हम बहनों को कोच ने बॉक्सिंग की सभी चीजें उपलब्ध करवाएं, जिससे हमने प्रैक्टिस करना शुरू किया. हम दोनों बहनों के कोच ने अपने पैसों से बॉक्सिंग के सामान खरीद कर दिए और बॉक्सिंग की ट्रेनिंग करना सिखाया.6 बहनों में 2 बहने कर रही है देश का नाम रोशनरितु बताती है कि हम दोनों बहने हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले की रहने वालीहैं.
गांव में बॉक्सिंग की कोई सुविधा नहीं
सांगला एक छोटा सा गांव है, जहां पर बॉक्सिंग की कोई सुविधा नहीं है खेलकूद से कोई वास्ता नहीं है. वहां पर उनके स्कूल के कोच ने उनकी आर्थिक मदद करके उनको बॉक्सिंग का सामान दिलाया. दीपिका कहती हैं कि वह पिछले 6 साल से बॉक्सिंग कर रही है उनके पापा खेती से जुड़े सामान का व्यापार करते हैं.
रितु और बबीता पिछले 6 वर्ष से बॉक्सिंग कर रही है
दोनों बहनें 4 साल से बॉक्सिंग कर रही है, शुरुआत में घर वालों ने मना किया कि बॉक्सिंग मत करो शादी नहीं होगी. लेकिन धीरे-धीरे आज परिवार खुश है. खेलो इंडिया प्रतियोगिता में दोनों बहने लगातार बॉक्सिंग में मैच जीतकर फाइनल में पहुंच चुकी है. दीपिका 63 किलो में खेलती हैं वही रितु 52 किलो में खेलती हैं. वह ओलिम्पिक में मेडल लाकर देश का नाम करना चाहती है.








