
राजाराम मंडल/मधुबनी.अगर आप भी सस्ते दर पर पीडीएस के तहत अनाज का लाभ उठाते हैं तो यह खबर आपके काम की है. 30 जून तक अगर आपने राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं करवाया, तो आपको आगे से फ्री का या सस्ते दर का राशन नहीं मिल पाएगा.
असल में जिले में अनाज की कालाबाजारी राेकने के लिए राशन कार्ड काे आधार से लिंक करने की प्रक्रिया 3 वर्षाें से चल रही है. लेकिन प्रशासन ने राशन कार्डधारियाें काे अंतिम माैका दिया है. इस बार 30 जून तक की समय सीमा तय की गई है. तय समय सीमा के अंदर जो लाभुक राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराएंगे, उन्हें सस्ते दर पर सरकारी अनाज नहीं मिलेगा.
30 फीसदी लाभुक का होना है आधार सीडिंग
जिले में अभी तक सिर्फ 70 प्रतिशत लाभुक ही अपने राशन कार्ड से आधार कार्ड लिंक कराए हुए हैं.शेष 30 फीसदी लोगों को बार-बार नाेटिस भी दिया जा चुका है. अब अगर तय समय सीमा के अंदर उन लाेगाें का राशन कार्ड आधार से लिंक नहीं हुआ ताे ऐसे लाभुकों का राशन कार्ड रद्द कर दिया जाएगा. संभावना जताई जा रही है कि आधार से लिंक हाेने पर फर्जीवाड़े पर लगाम लग पाएगा.
पीडीएस डीलर के पास होगा काम
मालूम हो कि राशन कार्डधारी को अपना आधार नंबर समेत परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड की कॉपी जनवितरण प्रणाली की दुकान में जमा करनी होगी. परिवार के मुखिया का पासपोर्ट साइज फोटो लगेगा. इसके साथ ही आधार कार्ड से राशन कार्ड लिंक होने जाने पर फर्जी राशन कार्ड बनवाकर अनाज उठाने वाले और सरकारी अनाज की कालाबाजारी पर नई व्यवस्था के लागू होने के साथ रोक लगेगी. इसलिए अनिवार्य रूप से आधार लिंक करा लें.
.
Tags: Bihar News in hindi, Madhubani news
FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 23:15 IST








