
रामकुमार नायक/महासमुंद: अगर आप सरकारी राशन दुकान से राशन लेते हैं तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है. अब सरकारी ई-पॉस मशीन में सभी वर्ग के कार्डधारियों का e-kyc करा रही है. 30 जून के पहले सभी कार्डधारियों व उनके सदस्यों को ekyc कराना अनिवार्य है. यदि निर्धारित समय पर ekyc का काम नहीं हुआ तो राशन कार्डधारियों को सरकारी राशन दुकान से राशन नहीं मिलेगा.
महासमुंद जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव ने बताया कि e-kyc कराना अनिवार्य है. महासमुंद के 11.87 लाख सदस्यों में से 7 हजार सदस्यों का डाटा ई-पॉस मशीन में फीड हो गया है. जिन कार्डधारियों का डाटा ई-पॉस मशीन में फीड होगा, उन्हें ही आगामी दिनों में राशन मिलेगा. राशन कार्ड में जितने भी सदस्य का नाम अंकित है, वे सभी उचित मूल्य की दुकान पहुंचकर अपना ekyc ई-पॉस मशीन में करवाएं. एक भी सदस्य छूटेगा तो उसके हिस्से का राशन नहीं मिलेगा.
यहां करा सकते हैं ekyc
अगर आप ekyc कराना चाहते हैं तो जिले के किसी भी सरकारी राशन दुकान में जाकर करा सकते हैं. ये काम पूरे देश में चल रहा है. वहीं अन्य राज्यों में रहने वाले लोग भी आसपास के उचित मूल्य की दुकान में अपना e-kyc ई-पॉस मशीन में करा सकते हैं. बता दें कि जिले में 30 हजार से अधिक राशन कार्ड धारक अन्य राज्यों से राशन ले रहे हैं. उन्हें भी ekyc कराना अनिवार्य है.
इतने सदस्यों का होना है ekyc
जिले में 593 शासकीय उचित मूल्य की दुकान है. सभी दुकानों में ई-पॉस मशीन के सहारे खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है. जिले में करीब 3 लाख 16792 कार्ड धारक हैं. इन कार्ड धारकों के करीब 11 लाख 8750 सदस्य हैं. इन सभी सदस्यों को ई-पॉस मशीन में अपना फिंगरप्रिंट व आधार कार्ड अपलोड कराना अनिवार्य है. इससे ये पता चल जाएगा कि कितने लोग राशन कार्ड के सदस्य हैं और सही में कार्ड धारक को उतना राशन मिल रहा है या नहीं.
फिंगर प्रिंट मैच होने पर होगा डाटा अपलोड
ई-पॉस मशीन में सभी सदस्यों का आधार कार्ड नंबर प्रविष्ट किया जा रहा है. साथ ही प्रत्येक सदस्यों का फिंगर प्रिंट भी लिया जा रहा है. दोनों डाटा फीड होने के बाद ही मशीन में जानकारी अपलोड होगी. इसके बाद ही राशन मिलेगा. यदि मशीन में डाटा अपलोड नहीं होगा तो 30 जून के बाद खाद्यान्न लेने में परेशानी आ सकती है.
.
Tags: Chhattisgarh news, Mahasamund News, Ration card
FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 21:44 IST








