Success Story : कहते हैं कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE) क्रैक करना एक तपस्या है. इसके लिए तैयारी के बीच कई तरह की बाधाएं और मुश्किलें आती हैं. जो इन सबको पार कर ले जाता है वही आईएएस-आईपीएस बनता है. ये चुनौतियां कई एस्पिरेंट्स को तोड़ देती हैं तो कुछ और मजबूत बनकर निकलते हैं. उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले बजरंग प्रसाद दूसरे प्रकार के व्यक्ति हैं. उन्होंने यूपीएससी 2022 में 454वीं रैंक हासिल किया है. उन्होंने यह सफलता बेहद मुश्किल भरे हालात में पाई है.
बजरंग प्रसाद साल 2019 में आईएएस बनने का ख्वाब लेकर दिल्ली तैयारी करने आए थे. लेकिन एक साल बाद ही उन पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ता है. उनके पिता की साल 2020 में उनके पिता की हत्या हो जाती है. इस घटना ने बजरंग को भीतर तक हिला दिया. एक तरफ माता-पिता के सपने को साकार करने का स्वप्न था तो दूसरी ओर पिता की हत्या और उसके बाद की विपरीत परिस्थितियां. बजरंग ने पिता के सपने को साकार करना चुना.
बजरंग के पिता थे किसान
आपके शहर से (लखनऊ)

क्या आपने चखी है इंजीनियर बाटी वाला की ‘पनीर बाटी’, स्वाद ऐसा कि चाटते रह जाएंगे उंगलियां! जानें लोकेशन

Explainer : क्या है पॉक्सो एक्ट, अगर इसमें तुरंत होती है गिरफ्तारी तो ब्रजभूषण मामले में विलंब क्यों

Railway Recruitment 2023: रेलवे कोच फैक्ट्री में बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका, 10वीं, ITI पास करें आवेदन, अच्छी है सैलरी

DDA Recruitment 2023: नायब तहसीलदार, पटवारी सहित कई पदों पर निकली वैकेंसी, आज से आवेदन शुरू, 34800 है सैलरी

UP Top 5 Engineering College : कंप्यूटर साइंस में करना चाहते हैं बीटेक, ये हैं यूपी के बेस्ट कॉलेज

Railway Station Master Salary: रेलवे में स्टेशन मास्टर की कितनी होती है सैलरी, कौन-कौन सी है सुविधाएं? जानें वर्किंग स्टाइल

उमेश पाल हत्याकांड के 100 दिन: जमीन निगल गई या आसमान खा गया, आखिर कहां है गुड्डू मुस्लिम, अरमान, साबिर और शाइस्ता परवीन?

Lucknow University के छात्र को USA के चार्टर्ड फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट ने दी स्कॉलरशिप, CFA की पढ़ाई होगी फ्री

कितने नंबर लाकर इशिता किशोर बनीं यूपीएससी टॉपर ? सोशल मीडिया पर वायरल हुई मार्कशीट

AKTU News: पीएचडी कोर्स में इन छात्र-छात्राओं को सीधे मिलेगा प्रवेश, यहां जानिए सबकुछ

UP Police Constable Salary: यूपी पुलिस में कांस्टेबल की कितनी होती है सैलरी, क्या-क्या है सुविधाएं? जानें कैसे बनते हैं इंस्पेक्टर
बजरंग के पिता राजेश यादव पेशे से किसान थे. वह गांव में खेती किसानी के साथ गरीबों और असहायों की मदद भी किया करते थे. उनका गरीबों की मदद करना कुछ दबंगों को रास नहीं आया और एक दिन हत्या कर दी.
गांव से ही हुई है बजरंग की स्कूलिंग
बजरंग प्रसाद की स्कूलिंग गांव से ही हुई है. उन्होंने गांव के ही प्राइवेट स्कूल से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट किया है. इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मैथ्स से बीएससी किया है. बीएससी के बाद वह यूपीएससी की तैयारी करने दिल्ली आ गए थे.
यूपीएससी इंटरव्यू में पूछा गया ये सवाल
बजरंग ने मीडिया को बताया कि उनका इंटरव्यू प्रीती सुदन के बोर्ड ने लिया था. इंटरव्यू करीब 25-30 मिनट चला था. इसमें उनसे एक सवाल छुट्टा पशुओं की समस्या पर पूछा गया था. उनसे पूछा गया था कि यूपी में छुट्टा पशुओं की समस्या है. क्या कुछ किया जाए कि सरकार को पैसे न देने पड़ें और समाधान हो जाए.
.
Tags: IAS exam, Success Story, Upsc exam
FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 21:29 IST








