AKTU News: पीएचडी कोर्स में इन छात्र-छात्राओं को सीधे मिलेगा प्रवेश, यहां जानिए सबकुछ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) में शनिवार को कुलपति प्रो. जेपी पांडेय की अध्यक्षता में विद्या परिषद की बैठक हुई. इसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. बैठक में पीएचडी ऑर्डिनेंस में बदलाव के प्रस्ताव पर मुहर लगी. इसके तहत बीटेक और एमसीए के प्रथम श्रेणी में पास स्टूडेंट्स को सीधे पीएचडी में प्रवेश मिल सकेगा.

हालांकि, इसके लिए कुछ औपचारिकताएं होंगी, जैसे एमटेक की प्रवेश परीक्षा सीयूईटी और गेट के जरिए देनी होगी. कोर्स वर्क पूरा करने के बाद निर्धारित ग्रेड मिलने पर पीएचडी में माइग्रेट करने का अवसर दिया जाएगा. दूसरी किसी भी स्थिति में एमटेक निर्धारित ऑर्डिनेंस के तहत चलता रहेगा. वहीं, पीएचडी में माइग्रेट करने पर पीएचडी ऑर्डिनेंस की व्यवस्था लागू रहेगी.

प्रस्ताव के अनुसार सहायक प्रोफेसर स्तर पर चार और सह-प्रोफेसर स्तर पर छह अधिकतम पीएचडी रजिस्टर्ड छात्र-छात्राएं होंगे. साथ ही लगातार तीन आरडीसी बैठकों में गायब रहने पर या संतोषजनक प्रगति वाले शोधार्थियों का पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा. हर शैक्षिक वर्ष में पीएचडी छात्रों को भी रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

नई शिक्षा नीति जल्द होगी लागू
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को कार्यशाला कराकर जल्द से जल्द लागू करने का अनुमोदन बैठक में दिया गया. इसके अलावा एनईपी के संबंध में बोर्ड ऑफ स्टडीज का पुनर्गठन कर उसमें छात्र-छात्राओं को भी शामिल करने पर मुहर लगी. साथ ही बीटेक द्वितीय सेमेस्टर के पाठ्यक्रम में योगा और स्पोर्ट्स को शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. वास्तुकला और योजना संकाय में आंतरिक गुणवत्ता सेल यानि आईक्यूएसी के गठन के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी. सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज में एमटेक छात्र छात्राओं के सीजीपीए से प्रतिशत की गणना के प्रस्ताव को अनुमति दी गई.

बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में प्रस्ताव को कुलसचिव जीपी सिंह ने प्रस्तुत किया. इस मौके पर प्रति कुलपति प्रो. मनीष गौड़, आइईटी के निदेशक प्रो. विनीत कंसल, प्रो. वंदना सहगल, उप कुलसचिव डॉ. आरके सिंह, केएनआईटी सुल्तानपुर के निदेशक प्रो. केएस वर्मा सहित अन्य सदस्य शामिल हुए.

Tags: Education news, Lucknow news, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें