Basti News : छात्रों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़, धड़ल्ले से चल रहे बिना मान्यता के पैरामेडिकल कॉलेज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कृष्ण गोपाल द्विवेदी/बस्ती. बस्ती जनपद में शिक्षा माफियाओं का हौंसला कितना बुलंद हैं इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है की बस्ती जनपद में मात्र 6 ही पैरामेडिकल कॉलेजों को मान्यता प्राप्त है. लेकिन यहां पर बिना मान्यता के एक दर्जन से अधिक पैरामेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं. ये बिना मान्यता के पैरामेडिकल कॉलेज पैसों के लिए छात्रों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं.

छात्रों के परिजन अपनी गाढ़ी कमाई से अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए एडमिशन कराते हैं, ताकि उनका बच्चा पढ़ लिख कर अपने पैरों पर खड़ा हो सके. लेकिन जब छात्र पढ़ कर स्कूल से डिग्री लेकर बाहर निकले और पता चले की सालों की पढ़ाई और लाखों की फीस देने के बाद उन्हें डिग्री के नाम पर कागज का टुकड़ा पकड़ा दिया गया है. जिसकी कोई मान्यता नहीं है, अब जरा सोचिए अपना समय और पैसा बर्बाद करने के बाद जब छात्रों को पता चले की अब उनके भविष्य का क्या होगा.

मात्र 6 कॉलेजों के पास है मान्यता
यूं तो बस्ती जनपद में लगभग डेढ़ दर्जन पैरामेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं लेकिन इनमें से मात्र 6 कॉलेजों के पास ही मान्यता है बाकी सब अवैध तरीके से संचालित हो रहे हैं. जो बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है, कॉलेज ऑफ नर्सिंग महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती, डॉक्टर अब्दुल कलाम नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज बस्ती, एचडब्ल्यू फीमेल ट्रेनिंग बस्ती, महर्षि वशिष्ठ ऑटोनॉमस कॉलेज बस्ती, प्रद्युम्न सिंह शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान स्कूल ऑफ नर्सिंग बस्ती, संसारपुर, सीआर हॉस्पिटल और मेडिकल इंस्टीट्यूट बस्ती यही छह पैरामेडिकल कॉलेज ऐसे हैं जो जिनको मान्यता प्राप्त है.

जिलाधिकारी ने दिया जांच का निर्देश
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि जनपद में 6 पैरामेडिकल कॉलेज मान्यता प्राप्त हैं. लेकिन सवाल उठता है की जब जिले में 6 पैरामेडिकल कॉलेज ही मान्यता प्राप्त हैं. इसके अलावा जनपद में जो भी पैरामेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं उनके खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जा रही है. इसके लिए जनपद के सभी एसडीएम को आदेशित कर दिया गया है.

बड़ा सवाल कैसे हो रहा संचालन
एक अब सवाल यह उठता है की जब जनपद में मात्र 6 ही पैरामेडिकल कॉलेजों को मान्यता प्राप्त है तो दर्जनों की संख्या में आखिर बिना मान्यता के पैरामेडिकल कॉलेज कैसे चल रहे हैं. अगर जिले में चल रहे सभी पैरामेडिकल कॉलेजों की जांच करा ली जाए तो बड़े पैमाने पर शिक्षा माफियाओं का खुलासा हो जाएगा जो गरीब छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं.

Tags: Basti news, Uttar Pradesh News Hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें