गर्मी में प्याज का रायता शरीर में घोल देगा ठंडक, स्वाद में है दमदार, लंच-डिनर के लिए ट्राई करें रेसिपी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

गर्मी के मौसम में प्याज का रायता शरीर के तापमान को मेंटेन रखता है.
प्याज का रायता हेल्दी होने के साथ काफी टेस्टी भी होता है.

प्याज का रायता रेसिपी (Onion Raita Recipe): गर्मी में खाने में रायता काफी पसंद किया जाता है. रायते की कई वैराइटीज़ फेमस है जो समर सीजन में लंच या डिनर के दौरान बनाकर खायी जाती हैं. इनमें से ही एक वैराइटी है प्याज का रायता. जी हां, दही और प्याज के कॉम्बिनेशन से बना हुआ ये रायता न सिर्फ टेस्टी होता है बल्कि काफी हेल्दी भी होता है. शरीर में ठंडक घोल देने वाला प्याज का रायता बनाना भी काफी आसान है और इसे लंच या डिनर किसी भी वक्त बनाकर खाया जा सकता है. इसका टेस्ट बड़ों से लेकर बच्चों तक सभी को काफी पसंद आता है.
प्याज का रायता एक ऐसी रेसिपी है जो कि मिनटों में ही तैयार हो जाती है. प्याज का रायता डाइजेशन को भी बेहतर बनाने में मदद करता है. आप भी अगर इस बार प्याज का रायता रेसिपी को ट्राई करना चाहते हैं तो बेहद सरल विधि से इसे बना सकते हैं. आइए जानते हैं प्याज का रायता बनाने की रेसिपी.

इसे भी पढ़ें: अदरक-लहसुन का पेस्ट लंबे समय तक करना है स्टोर? इस तरीके से बनाएं, नहीं होगा खराब!

प्याज का रायता बनाने के लिए सामग्री
प्याज बारीक कटे – 2
दही – 2 कप
अदरक कद्दूकस – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर
हरी मिर्च बारीक कटी – 1
रायता मसाला – 1 टी स्पून
चीनी – 1/4 टी स्पून
जीरा – 1/2 टी स्पून
हरा धनिया – 2 टेबलस्पून
तेल – 1 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

प्याज का रायता बनाने की विधि
गर्मी में प्याज का रायता काफी पसंद किया जाता है. इसे बनाना भी काफी आसान है. इसके लिए सबसे पहले प्याज का ऊपरी छिलका उतारकर उसे बारीक काट लें. इसके बाद हरी मिर्च और हरा धनिया भी बारीक काटें. अब एक गहरे तले वाला बर्तन लें और उसमें दही और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह से फेंट लें. फेंटने में 2-3 मिनट का वक्त लग सकता है. जब दही पतला हो जाए तो उसे एक तरफ रख दें.

अब एक नॉनस्टिक पैन में थोड़ा सा तेल डालें और उसमें मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा और कटी हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड तक भूनें. इसके बाद प्याज डालकर धीमी आंच पर हल्का सा भूनें. अब कड़ाही में फेंटा हुआ दही डालक पकाएं. 1-2 मिनट तक पकाने के बाद दही में लाल मिर्च पाउडर, चीनी और स्वादानुसार नमक डालकर चम्मच से घोलते हुए मिक्स करें.

इसे भी पढ़ें: कच्चे आम की खट्टी-मीठी चटनी बनाना है बेहद आसान, इस तरीके से मिनटों में होगी तैयार, बढ़ा देगी खाने का मज़ा

अब रायते को 2 मिनट तक और पकने दें फिर ऊपर से हरी धनिया पत्ती डालकर गैस को बंद कर दें. स्वाद और पोषण से भरपूर प्याज का रायता बनकर तैयार है. आप अगर तड़का लगाए बिना प्याज का रायता बनाना चाहते हैं तो बर्तन में मथे हुए दही को डालें और उसमें भुना जीरा, प्याज समेत अन्य सभी चीजें डालकर कुछ देर तक मथनी से मथें और सीधे सर्व कर दें.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें