'केंद्र सरकार ने रेलवे को चौपट कर दिया है', बालासोर रेल हादसे पर गरजे लालू प्रसाद, जानें क्या कहा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



पटना. उड़ीसा के बालासोर में हुए रेल हादसे के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हमला किया है. लालू प्रसाद यादव ने बालासोर रेल हादसे को लापरवाही का नतीजा बताया है. लालू यादव ने बालासोर रेल हादसे को लेकर कहा है कि कोरोमंडल ट्रेन चेन्नई जाती है, मैंने भी उससे यात्रा की है. बड़ी तादाद में लोगों की मौत हुई है. इस पूरी घटना की वजह बड़ी लापरवाही है. रेलवे ने सावधानी नहीं बरती जिसके कारण इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गई.

लालू यादव ने कहा है कि इस घटना में 800 लोगों की मौत हुई है, इसकी हाई लेवल इंक्वायरी होनी चाहिए.
आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने कहा है कि जो लोग भी इस दुर्घटना के लिए दोषी हैं उनपर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. इस घटना में मृतकों के आश्रितों को 10 लाख का मुआवजा और घायलों को 5 लाख की आर्थिक मदद मिलनी चाहिए. लालू यादव ने केंद्र सरकार पर रेलवे को चौपट करने का आरोप लगाया है. मालूम हो कि ओडिशा के बालासोर जिले में हुए भीषण ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 261 हो गई है, वहीं 1000 से अधिक यात्री घायल हुए हैं.

इस हादसे के बाद रेल मंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए दो-दो लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है. लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार की मुहिम पर भी प्रतिक्रिया दी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा देश भर के सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने की कवायद चल रही है 12 जून को पटना के ज्ञान भवन में बड़ी बैठक होनी है जिसमें देश भर की कई विपक्षी पार्टियों के नेता शामिल होंगे, इस बैठक को लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के द्वारा की जा रही विपक्षी एकजुटता में नीतीश कुमार को काफी सफलता मिलने वाली है. यह सभी लोगों की मुहिम है और तमाम विपक्षी पार्टियां इसमें शामिल हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें