गंगा किनारे विराजमान शनिदेव में क्रोध व शांति का संगम, जल चढ़ाने से मिलेगा विशेष लाभ 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विशाल झा /गाज़ियाबाद. शनिवार के दिन शनि देव को तेल चढ़ाने से कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते है. लेकिन आज Local 18 आपको ऐसे शनि देव सिद्धपीठ के बारे में बता रहा है जहां शनि देव को गंगा जल भी चढ़ाया जाता है. गाज़ियाबाद के मुरादनगर में स्थित है छोटा हरिद्वार जहां शनिदेव का मंदिर है. इस मंदिर के बारे में कहा जाता है की शनि देव में गुस्सा और शांति दोनों का संगम देखने को मिलता है. ऐसी मान्यताएं है की शनि देव अगर किसी से खुश हो तो उसका जीवन सुखों से भर जाता है. वहीं अगर शनि देव की नजर किसी पर टेढ़ी हों जाए तो उसका जीवन कष्ट से भर जाता है.

गाज़ियाबाद के निवाड़ी में रहने वाले राकेश वर्षो से शनिवार के दिन शनि देव को तेल चढ़ा रहें है. राकेश ने News 18 Local को बताया कि उनका शनि काफी खराब स्थिति में था और अक्सर तबियत खराब रहती थी. लेकिन अब सब कुछ ठीक है और यहां आने से शांति मिल रही है.

छोटा हरिद्वार के महंत मुकेश गोस्वामी ने News 18 Local को बताया कि ये प्रसिद्ध शनि देव का सिद्धपीठ है. जहां पर लाखों की संख्या में जो भक्त है वो शनि देव के दर्शन करते है. शनिवार के दिन दिल्ली एनसीआर के भक्तों का भी जमावड़ा उमड़ता है. खास बात ये है की यहां पर शनिदेव गज वाहन पर विराजमान है ऐसे में मां लक्ष्मी की कृपा भी इनके जातक को मिलेगी.

शांत शनि देव जल्दी करेंगे मुराद पूरी

छोटा हरिद्वार के महंत मुकेश गोस्वामी बताते है की शास्त्रों में शनि देव का स्वाभाव गुस्सैल बताया गया है. और गंगा का स्वाभाव शीतल होता है ऐसे में छोटा हरिद्वार में विराजमान होने से शनि देव का गुस्सा भी शांत हो जाता है और शांत स्वाभाव के शनि देव भक्तों की मुराद जल्दी पूरी करते है.

अगर आप भी शनिदेव के दर्शन करना चाहते है तो छोटा हरिद्वार के लिए गाज़ियाबाद पुराने बस अड्डे से टेम्पो ले सकते है.

Tags: Delhi-NCR News, Ghaziabad News, Religion 18, Shanidev, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें