VIP इलाके में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, कंडोम और 10 मोबाइल फोन बरामद; मास्टरमांइड महिला भी गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 गोविंद कुमार/गोपालगंज. शहर के वीआईपी इलाके में देह व्यापार चलाने का खुलासा हुआ है. नारायणी दल की टीम ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट चला रही महिला संचालिका समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 5 बाइक, 10 मोबाइल सहित आपत्तिजनक सामान भी मिला है. पुलिस ने गिरफ्तार सभी लोगों को थाना लाकर पूछताछ की. इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया.

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया किनारायणी दल को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला के घर में देह व्यापार का गोरखधंधा चल रहा है. इसके बाद सदर एसडीपीओ प्रांजल के नेतृत्व में नगर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार राय, पुलिस अधिकारी अलका शर्मा, बुलबुल कुमारी, लक्षमण कुमार, हरीश चंद्र मांझी, योगेंद्र यादव व सिपाही सुनीता कुमारी की टीम गठित कर छापेमारी की गयी.


गिरफ्तार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर भेजा गया जेल
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि छापेमारी के दौरान देह व्यापार से जुड़े लोग भागने लगे. इसके बाद चारों तरफ से घेरकर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इस कार्रवाई के बाद प्राथमिकी दर्ज कर सभी को गुरुवार को जेल भेज दिया. वहीं, देह व्यापार  के अड्डों पर लगातार कार्रवाई किये जाने से हड़कंप मचा हुआ है. जिस कमरे में देह व्यापार का धंधा चल रहा था, वहां से तीन पैकेट सील और छह यूज किये हुए कंडोम के साथ 10 मोबाइल फोन बरामद किया गया है. पुलिस ने बताया कि जब्त मोबाइल के कॉल डिटेल काे खंगाला जा रहा है.

आपके शहर से (गोपालगंज)

पति की मौत के बाद शुरू किया देह-व्यापार का धंधा
पुलिस के अनुसार पति की मौत के बाद से महिला देह व्यापार के धंधे में शामिल है. अपने मकान पर ही लड़के और लड़कियों को बुलाकर देह-व्यापार का धंधा कराती थी. देह व्यापार के अड्डे से गिरफ्तार लोगों में आम से लेकर खास तक शामिल हैं. जिसमें कुछ दुकानदार और छात्र भी है.

Tags: Condom, Prostitution

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें