डीएम ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर फिनीशि्ांग के कार्यों को तेजी से पूर्ण कराने के दिए निर्देश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी- जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने आज निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज, कादीपुर का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने एकेडमिक बिल्डिंग तथा गर्ल्स एवं ब्वायज हॉस्टल आदि के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दियें। उन्होंने फिनीशिंग कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि इलेक्ट्रिक वायरिंग/उपकरण तथा सेनेटरी के कार्य की सामग्री मंगाकर स्टोर कर लिया जाय, जिससे इन कार्यों को समय से पूर्ण किया जा सकें। उन्होंने लिफ्ट लगाये जाने के कार्य में प्रगति लाने तथा मेडिकल कॉलेज परिसर की सड़क का भी निर्माण कार्य प्रारम्भ कराने के निर्देश दियें। उन्होंने आवश्यकतानुसार लेबरों की संख्या और बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुसार सुनिश्चित किया जाय, किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाय।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लो0नि0वि0 निर्माण खण्ड-वन, प्रयागराज  के0 के0 श्रीवास्तव एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 सुनील कुमार शुक्ला सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
————————–

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें