जूस और शेक के शौकीन हैं तो पहुंच जाएं यहां, 50 से ज्यादा फ्लेवर में है उपलब्ध

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



उधव कृष्ण / पटना. राजधानी पटना में इन दिनों चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है. गर्मी से बचने के लिए लोग तमाम तरह के उपाय भी कर रहें हैं. अधिकांश लोग जूस और शेक पीना अपनी दिनचर्या में शामिल कर रहें हैं. गर्मी बहुत है, ऐसे में लोग ठंडी चीजों का सेवन करना खूब पसंद करते हैं. उसमें भी अगर उन चीजों में विटामिन, मिनरल्स और कार्बोहाइड्रेट जैसे आवश्यक तत्त्व शामिल हों, तो फिर क्या कहना. इस खबर में हम विभिन्न फलों से बनने वाले पौष्टिक जूस और शेक की बात कर रहें हैं. हम जिस दुकान के बारे में बात कर रहें हैं, वहां 50 से भी ज्यादा फ्लेवर के जूस और शेक उपलब्ध है.

जानिए कहां है दुकान
पटना के राजेंद्र नगर के कांटी फैक्ट्री मेन रोड पर आरएस कॉम्प्लेक्स में राजधानी जूस एंड शेक दुकान स्थित है. यहां के ऑनर अमित कुमार ने बताया कि उनकी दुकान की एक ब्रांच रामकृष्णा नगर में भी मौजूद है. इस दुकान पर दो काउंटर हैं. काउंटर नंबर एक पर फलों के जूस मिलते हैं, जबकि अंदर के काउंटर नंबर दो पर विभिन्न वैरायटी के शेक उपलब्ध हैं. दोनों ही ब्रांच पर कई स्टाफ जूस और शेक बनाने के लिए रखे गए हैं. खास बात यह है कि कैफेटेरिया लुक वाली इस दुकान में लोगों के बैठने की भी व्यवस्था है. दुकान के मालिक अमित की माने तो जबरदस्त टेस्ट, उचित रेट और हाइजीन के साथ बैठने की व्यवस्था के कारण ही यहां लोगों की भीड़ उमड़ती है.

सुबह से ही लग जाती है लोगों की भीड़

अमित कुमार बताते हैं कि उनके यहां जूस में मौसमी, अनार, संतरा, बीट, गाजर, आमला, पाइनएप्पल जैसे कई जूस उपलब्ध हैं. वहीं शेक की बात करें तो ओरियो, चॉकलेट, ब्लूबेरी, चीकू, मिक्स फ्रूट और खजूर के शेक उपलब्ध हैं. पर ज्यादातर लोगों को आइस क्रीम वाली मैंगो शेक और विभिन्न फ्रूट और अलग-अलग फ्लेवर की आइसक्रीम से बनी ट्रैफिक जाम खूब पसंद आते हैं. जहां मैंगो शेक की शुरुआत मात्र 30 रुपए से होती है, वहीं ट्रैफिक जाम की शुरुआती कीमत 70 रुपए है. इसके अलावा यहां कई जूस की शुरुआत मात्र 20 रुपए से होती है. अमित की माने तो ठेले के रेट पर बढ़िया जूस बेचने के कारण ही उनके यहां सुबह 08 बजे से देर रात 10 बजे तक लोगों की भीड़ रहती है. शादी-विवाह और अन्य कार्यक्रम में जूस और शेक की बुकिंग के लिए इच्छुक लोग इनके मोबाइल नंबर-9308314320 पर संपर्क कर सकते हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें