
हाइलाइट्स
भारत को है जिससे सबसे ज्यादा टेंशन.
उसने प्रैक्टिस में लाबुशेन का उड़ाया डंडा.
नई दिल्ली. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-2023 के फाइनल मुकाबले में अब गिनती के महज कुछ दिन शेष रहे गए हैं. फाइनल मुकाबले के लिए दोनों टीमें मैदान में जमकर पसीना बहा रही हैं. प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो आईसीसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं.
दरअसल, आईसीसी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में मिचेल स्टार्क के सामने मार्नस लाबुशेन बल्लेबाजी प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस बीच वह स्टार्क की तेज तर्रार गति से आ रही पहली ही गेंद पर चकमा खा बैठे. हाल यह रहा कि उनके स्टंप की गिल्लियां हवा में उड़ गई. लाबुशेन पहली ही गेंद पर बोल्ड होने के बाद एक पल के लिए विकेट पर स्तब्ध नजर आए.
.
Tags: IND vs AUS, Marnus Labuschagne, Mitchell Starc, WTC Final
FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 14:22 IST








