ससुर को फंसाने के लिए दामाद ने की यह शर्मनाक करतूत, पुलिस ने दोनों को लिया हिरासत में

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिषेक उपाध्याय/आजमगढ़. उत्तर प्रदेश की पुलिस के डायल 112 पर जैसे ही आजमगढ़ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी भरा फोन आया. पुलिस महकमे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. रेलवे परिसर में सुरक्षा-व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई. आरपीएफ, जीआरपी व स्थानीय थाने की पुलिस ने चप्पे-चप्पे की तलाशी लेनी शुरू कर दी थी, लेकिन कहीं से कुछ संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला.

वहीं, जांच के बाद पुलिस ने कॉल करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया है और पूछताछ शुरू की है. एसपी ने दावा किया कि प्राथमिक पूछताछ में पारिवारिक विवाद में ससुर को फंसाने के लिए दामाद ने ससुर के फोन से धमकी दी थी.

एसपी अनुराग आर्य के मुताबिक, आजमगढ़ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन की सघन तलाशी शुरू की. एसओजी और सर्विलांस टीम ने छानबीन के बाद कॉल करने वाले आरोपी को ट्रेस कर लिया. फिलहाल वह हिरासत में है. आरोपी की पहचान अतरौलिया के रहनेवाले मो. फारूक के रूप में हुई है. फारूक के साथ उनके दामाद एजाज अहमद को भी हिरासत में लिया गया है. दरअसल, अभी तक की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि फारूक के दामाद एजाज अहमद ने पारिवारिक विवाद में ससुर को फंसाने के लिए उनके ही मोबाइल से कॉल कर रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी दी थी. फिलहाल विस्तृत पूछताछ जारी है. सघन तलाशी अभियान में भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. सब कुछ सामान्य है.

.

FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 14:08 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें