Meerut News: लुटेरों को गिरफ्तार करने गई पुलिस को महिलाओं ने लाठी-डंडों से पीटा, आरोपी को छुड़ाकर दे दी बड़ी चुनौती

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



मेरठ. यूपी में लगातार एनकाउंटर के बावजूद अपराधी के हौसले बंद हो रहे हैं. मेरठ में लुटेरे को गिरफ्तार करने गई पुलिस हमले का शिकार हो गई. महिलाओं ने लाठी-डंडों से पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई की. इतना ही नहीं कुख्यात बदमाश जीशान उर्फ कल्लू को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाकर ले गई. हमले में एक इंस्पेक्टर और एक पीआरबी के जवान को गंभीर चोट आई है.

मामला मेरठ के थाना सरूरपुर क्षेत्र का है, जहां सरधना पुलिस शुक्रवार देर रात दबिश देने गई थी. दबिश के दौरान पुलिस ने कुख्यात लुटेरे जीशान उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद जीशान के परिवार से जुड़ी महिलाएं पुलिस की कार्रवाई का विरोध करने लगीं. इतना ही नहीं महिलाएं पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गईं. पुलिस ने जैसे ही जीशान को गिरफ्तार करके ले जाने लगी तभी महिलाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया.

हमले के दौरान एक इंस्पेक्टर ब्रजकिशोर और पीआरबी का जवान घायल हो गया. जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया. वहीं आरोपी जीशान की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं और जिन महिलाओं ने हमला किया उनकी शिनाख्त करके गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है. फिलहाल पुलिस की पिटाई के मुद्दे पर कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें