Odisha Train Accident: रेल हादसे में रेलवे के इन अधिकारियों पर गिर सकती है गाज, यहां जानें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे में रेलवे के कई अधिकारियों पर गाज गिर सकती है. प्रधानमंत्री आज घटनास्‍थल का दौरा करेंगे. संभावना है कि प्रधानमंत्री के हादसे से वापस लौटने पर अधिकारियों पर कार्रवाई की जा सकती है. क्‍योंकि यात्रियों को सुरक्षा और संरक्षा प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है. इसलिए हादसे में निचले और उच्‍च अधिक‍ारियों पर गाज गिरने की पूरी संभावना है. पूर्व में हुए हादसों में भी गा‍ज गिरी है.

बालासोर रेल हादसे में अभी तक 288 लोगों के मारे जाने की और 900 के करीब घायल होने की सूचना है. प्रधानमंत्री घटना स्थल का दौरा करने के बाद कटक के अस्पताल का दौरा करेंगे, जहां घायलों का इलाज कराया जा है. संभावना है कि दौरे के बाद अधिकारियों पर गाज गिरेगी. रेलवे के जानकार बताते हैं कि यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा को लेकर लापरवाही बिल्‍कुल बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी.

नंवबर 2016 में कानपुर के पास हुए पुखरायां रेल हादसे में 150 लोगों की मौत हुई थी और करीब इतने ही लोग घायल हुए थे. इस मामले में झांसी के डीआरएम एसके अग्रवाल का स्‍थानांतरण कर दिया गया था और पांच अधिकरियों को निलंबित कर दिया गया था. इसी तरह अगस्‍त 2017 में खतौली ट्रेन हादसे में 26 लोगां की मौत हुई थी, इसके बाद उत्‍तर रेलवे के जीएम और दिल्‍ली के डीआरएम को छुट्टी पर भेज दिया गया था और कई अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था.

जानकार बताते है कि ओडिशा ट्रेन हादसे में मरने वालों और घायलों की संख्‍या काफी अधिक है, इसलिए कार्रवाई होना लगभग तय है. इसकी गाज बड़े अधिकारियों पर भी गिर सकती है.

Tags: Indian Railway news, Odisha news, Train, Train accident

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें