जहां पैसे लेने को बेताब रहते हैं मकान मालिक, वहां लैंडलॉर्ड ने दिए लाखों रुपये! किरायेदार को नहीं हुआ यकीन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बेंगलुरु जैसे शहरों में आजकल मकान मालिक किरायेदारों (Bengaluru landlord-tenant) से दसवीं और बारहवीं की मार्कशीट मांगते हैं, उनसे एक निबंध लिखवाते हैं कि वो क्यों उनके मकान में रहना चाहते हैं, उनके आधार-पैन कार्ड के अलावा सोशल मीडिया प्रोफाइल को भी देखते हैं और अगर उन्हें किरायेदार पसंद आता है तो उसका इंटरव्यू भी लेते हैं. इन सबके बाद घर का किराया बढ़ा-चढ़ाकर बताते हैं, जिसे मजबूरी में किरायेदार को देना ही पड़ता है. पर इन दिनों बेंगलुरु के एक मकान मालिक (Bengaluru landlord invest in tenant business) चर्चा में हैं, जिन्होंने पैसे लेने की जगह किरायेदार को दे दिए.

bengaluru landlord invest in tenant startup 1

पवन गुप्ता ने ट्वीट कर बताया कि उनके मकान मालिक ने उनके स्टार्टअप में इन्वेस्ट किया है. (फोटो: Twitter/@pguptasloan)

आज के समय में किराये के मकानों के लिए ऐसी रेस लगी रहती है कि मकान मालिकों के भाव बढ़ जाते हैं. वो अपने आप को जू का ट्रेनर समझते हैं और किरायेदारों को उसका कोई जानवर जिनको वो अपने अनुसार ट्रेन करते हैं. बड़े शहरों में ये समस्या काफी ज्यादा है जहां लोग नौकरी करने के लिए शिफ्ट होते हैं. पर हर मकान मालिक ऐसा नहीं होता है, ये एक बेंगलुरु के व्यक्ति ने साबित कर दिया जिसने अपने किरायेदार के बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए उसमें 8 लाख से ज्यादा रुपये निवेश कर दिए.

bengaluru landlord invest in tenant startup 2

पवन ने मकान मालिक के साथ चैट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया. (फोटो: Twitter/@pguptasloan)

मकान मालिक ने निवेश किए लाखों रुपये
ट्विटर यूजर पवन गुप्ता ने अपने मकान मालिक से बातचीत का एक स्क्रीनशॉट ट्वीट किया है जिसमें ये जानकारी उन्होंने दी है. पवन, बेटर हाफ नाम की एक कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ हैं. उन्होंने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- “एक कठिन व्यापारिक परिदृश्य में, मुझे अपने मकान मालिक में एक अप्रत्याशित निवेशक मिला. उन्होंने हाल ही में मेरे स्टार्टअप में $10K (8 लाख रुपये) का निवेश किया है. बेंगलुरु में हर कोई उद्यमशीलता की भावना जो दिखाता है, उससे मैं हैरान हूं. इस शहर को भारत की सिलिकॉन वैली इसी कारण से कहा जाता है.” पवन के पोस्ट से समझ आ रहा है कि उन्होंने भी नहीं उम्मीद की थी कि मकान मालिक ऐसा करेंगे.

मकान मालिक का स्क्रीनशॉट
स्क्रीनशॉट में दिख रहा है कि उनके मकान मालिक ने उन्हें मैसेज कर के ये जानकारी दी है. मकान मालिक ने मैसेज में लिखा- “मैं तुम्हारे बिजनेस में निवेश कर रहा हूं. ढेर सारी शुभकामनाएं और उम्मीद है तुम सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचो. इसके आगे उसने बताया कि 8 लाख रुपये उसने भेज दिए हैं.” इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें