वजन घटाने में बेहद कारगर है यह किचन मसाला, इसके पानी का करें सेवन, कमर का आकार होगा कम, जानें इस्तेमाल का तरीका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

खराब लाइफस्टाइल का एक बड़ा कारण अच्छा खान-पान ना होना भी है.
रसोई में रखा किचन मसाला ‘सौंफ’ सेहत के लिए बेहद कारगर होता है.
कई होटलों में इसका इस्तेमाल माउथ फ्रेशर के लिए भी किया जाता है.

Fennel Seeds For Weight Loss: खराब लाइफस्टाइल आपकी पर्सनॉलिटी बिगाड़ने के लिए काफी है. इसका एक बड़ा कारण अच्छा खान-पान ना होना भी है. अच्छा खान-पान ना होने से लोग मोटापे की जद में आते जा रहे हैं. हालांकि इससे निजात पाने के लिए लोग तरह-तरह के जतन भी करते हैं, पर समस्या जस की तस बनी रहती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में रखा एक मसाला भी इस समस्या को दूर कर सकता है? मामूली सा दिखने वाला किचन मसाला ‘सौंफ’ सेहत के लिए बेहद कारगर होता है. कई होटलों में इसका इस्तेमाल माउथ फ्रेशर के लिए भी किया जाता है. बता दें कि सौंफ में कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो वजन घटाने में भी असरदार होते हैं. इस मसाले के पानी का नियमित सेवन करने से कमर में जमा फैट कम होता है. आइए केजीएयू लखनऊ की डाइटिशियन काजल तिवारी से जानते हैं इसके इस्तेमाल का तरीका.

वजन घटाने में सौंफ कैसे करती है काम

सौंफ को फाइबर का रिच सोर्स माना जाता है, जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करता है. इसके अलावा यह आपके क्रेविंग को भी शांत करती है. सौंफ का सेवन करने से कैलोरी इनटेक कम होती है और वजन तेजी से कम करने में मदद मिलती है. इसका नियमित सेवन शरीर में जमा फैट पिघला देता है. साथ ही विटामिन और मिनरल्स को एब्सॉर्ब करने में भी मदद करता है. इस मसाले का पानी या चाय पीने से बॉडी के टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकल जाते हैं, जिससे वेट लॉस तेजी से होता है. इसके अलावा सौंफ के बीज भी आपके मेटाबॉलिज्म को किक-स्टार्ट करने का काम करते हैं.

एंटी-ऑक्सीडेंट का खजाना

सौंफ को एंटी-ऑक्सीडेंट का खजाना माना जाता हैं. क्योंकि इसमें फॉस्फोरस, सेलेनियम, जिंक, मैंगनीज, कोलीन, बीटा-कैरोटीन, ल्यूटिन, जेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. बॉडी में एंटी-ऑक्सीडेंट होने से यह आपके शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं. शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव पैदा होने से मोटापा और डाइबिटीज जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ता है.

ये भी पढ़ें:  सेहत के लिए कमाल है प्याज का पानी, पेट से लेकर बालों तक का रखता है ख्याल, 5 और भी चमत्कारी लाभ जान लीजिए

सौंफ के पानी का करें सेवन

यदि आप बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो सौंफ का पानी बेहतर ऑप्शन है. इसका नियमित सेवन करने से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी. इसके लिए आपको एक-दो चम्मच सौंफ लेना है और उन्हें एक गिलास पानी में डालकर रातभर के लिए छोड़ देना है. सुबह खाली पेट इसका सेवन करना है.

ये भी पढ़ें:  शरीर की चर्बी गलाने के लिए जबरदस्त उपाय हैं ये 5 चीजें, साइंस भी मानता है लोहा, आज ही करें डाइट में शामिल

सौंफ की चाय पीएं

बढ़ते वजन को कम करने के लिए सौंफ की चाय भी असरदार होती है. इसका नियमित सेवन तेजी से वजन घटाती है. इसके लिए आपको एक चम्मच सौंफ को गर्म पानी में डालना है. इसके बाद इसे करीब 10 मिनट के लिए हल्की आंच में गैस पर चढ़ा लें. इसको करीब 10 मिनट तक ढककर पकाना है. अब इस चाय को दिन में करीब 3 बार पीएं.

Tags: Health benefit, Health News, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें