
देश की सबसे चर्चित परीक्षाओं में से एक नीट 2023 7 मई को आयोजित हो चुकी है. स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार है. वे विभिन्न कोचिंग संस्थानों द्वारा जारी की गई नीट आंसर key की मदद से अपने अनुमानित नंबर गिन सकते हैं. यदि नीट में 300 स्कोर पाते हैं तो MBBS, BDS में दाखिले का क्या चांस है.7 मई को हुई NEET 2023 परीक्षा में लगभग 20.24 लाख उम्मीदवार शामिल हुए. 300 के स्कोर को औसत (350 से ऊपर) और औसत से नीचे (350 से नीचे) माना जा सकता है .
इन स्कोर के साथ टॉप एमबीबीएस कॉलेज में प्रवेश पाने का मौका कम होगा. लेकिन बीडीएस कोर्स में सीट पाने का मौका मिल सकता है. जानिए राज्यवार एमबीबीएस और बीडीएस कॉलेजों के बारे में जहां दाखिले के लिए एनईईटी कटऑफ स्कोर 300 के दायरे में है.
साल 2022 में कितने नीट स्कोर वाले को क्या रैंक मिली
1- नीट स्कोर 2022- 381-400. नीट रैंक 2022- 1,20,000-1,30,000
2- नीट स्कोर 361-380. नीट रैंक 1,30,000-1,45,000
3- नीट स्कोर 341-360. नीट रैंक 1,45,000-1,70,000
4- नीट स्कोर 321-340. नीट रैंक 1,70,000-1,90,000
5- नीट स्कोर 301-320. नीट रैंक 1,90,000-2,28,000
6- नीट स्कोर 281-300. नीट रैंक 2,28,000-3,00,000
महाराष्ट्र के ये मेडिकल कॉलेज 300 नीट स्कोर स्वीकार करते हैं. इन कॉलेजों में महाराष्ट्र के लगभग 6 मेडिकल कॉलेज शामिल हैं. यहां पर एमबीबीएस पाठ्यक्रमों के लिए लगभग 300 नीट कटऑफ स्कोर रहने की उम्मीद है.
1- डॉ डीवाई पाटिल मेडिकल कॉलेज, कोल्हापुर. सीटें 250. ट्यूशन फीस 92.70 लाख.
2- भारती विद्यापीठ डीम्ड यूनिवर्सिटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, सांगली. सीटें 150. ट्यूशन फीस 99.13 लाख.
3- दत्ता मेघे आयुर्विज्ञान संस्थान (DMIMS), वर्धा. सीटें 150. ट्यूशन फीस 92.35 लाख.
4- दत्ता मेघे मेडिकल कॉलेज, नागपुर. सीटें 150. ट्यूशन फीस 1 करोड़.
5- पद्मश्री डॉ डी वाई पाटिल विद्यापीठ, नवी मुंबई. सीटें 250. ट्यूशन फीस 1.17 करोड़.
6- डॉ डी वाई पाटिल मेडिकल कॉलेज, अस्पताल और अनुसंधान केंद्र, पुणे. सीटें 250. ट्यूशन फीस 1.13 करोड़
हरियाणा में लगभग आठ कॉलेज हैं जो 300 के एनईईटी स्कोर के साथ बीडीएस कोर्स में दाखिला दे सकते हैं.
1- एसजीटी यूनिवर्सिटी, गुड़गांव. सीटें 100. ट्यूशन फीस NA.
2- जेसीडीवी, सिरसा. सीटें 100. ट्यूशन फीस 8.80 लाख.
3- पीडीएम यूनिवर्सिटी, बहादुरगढ़. सीटें 100. ट्यूशन फीस 11.04 लाख.
4- सुधा रुस्तगी कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस एंड रिसर्च, फरीदाबाद. सीटें 100. ट्यूशन फीस 13.15 लाख.
5- यमुना ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, यमुना नगर. सीटें 100. ट्यूशन फीस 2.2 लाख.
6- महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय, मुलाना. सीटें 100. ट्यूशन फीस 15 लाख.
7- जेएन कपूर डीएवी सेंटेनरी डेंटल कॉलेज, यमुनानगर. सीटें. ट्यूशन फीस 50 2.5 लाख.
8- मानव रचना डेंटल कॉलेज, फरीदाबाद. सीटें 100. ट्यूशन फीस 11.64 लाख.
ये भी पढ़ें-
NDA EXAM: यूपीएससी एनडीए की परीक्षा में कौन कौन से सब्जेक्ट से आते हैं सवाल
UPSC CSE RESULT 2022: UPSC में पास होने वालों को किस आधार पर मिलती हैं रैंक
.
FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 12:10 IST








