Kanpur News: कानपुर में तैराकी के प्रशिक्षण के दौरान गंगा में डूबने से PAC जवान की मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अखंड प्रताप सिंह/कानपुर. यूपी के कानपुर महानगर में एक दर्दनाक मामला सामने आया है. जहां ट्रेनिंग के दौरान एक पीएसी जवान की नदी में डूब कर मौत हो गई है. मामला कानपुर महानगर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के ड्योढ़ी घाट का है. जहां 36वीं वाहिनी पीएसी के जवान गंगा की धारा में तैराकी और गोताखोरों की ट्रेनिंग करने गए हुए थे.

इसी दौरान एक पीएसी जवान गंगा में डूब गया. कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 2 घंटे बाद जवान का शव नदी से निकाला गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. शहीद जवान को राष्ट्रीय सम्मान के साथ सलामी दी गई. सात के जवानों ने पुष्पांजलि अर्पित कर जवान को अंतिम विदाई दी. इसके बाद शहीद जवान के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उसके निवास स्थान के लिए भेज दिया गया है.

गोताखोर की ट्रेनिंग भी दी जाती है
आपको बता दें कि महाराजपुर थाना स्थित इस घाट में 36वीं बटालियन की एक टुकड़ी कैंप लगाकर रहती है. प्रशिक्षु जवानों को यहां पर गंगा में तैराकी और गोताखोर की ट्रेनिंग भी दी जाती है. किसी आपदा में निपटने के हुनर को भी यहीं पर सिखाया जाता है. कुछ दिन पहले 50 जवानों की टुकड़ी यहां पहुंची थी. जो यहां पर प्रशिक्षण ले रही थी.

गोताखोरों को नदी में उतारा गया
जवान बाहर निकले तो औरैया जिले के रहने वाले प्रहलाद सिंह मिसिंग थे. इसके बाद खोजबीन शुरू की गई. जब उनका कहीं कुछ पता नहीं चला. तब उनके डूबने की आशंका जताई गई. इसके बाद गोताखोरों को नदी में उतारा गया. पीएसी के जवानों और अधिकारियों में अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दिया. करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों को पहलाद सिंह का शव मिला. जिसके बाद उसे बाहर निकाला गया.

.

FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 11:54 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें