विश्वविद्यालय सेवा निवृत्त शिक्षकों का बना राज्यस्तरीय संघ, कई पूर्व वीसी को मिली अहम जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विक्रम कुमार झा / पूर्णिया. बिहार स्तरीय विश्वविद्यालय और महाविद्यालय सेवा निवृत्त शिक्षक संघ का गठन हुआ. फेडरेशन ऑफ रिटायर्ड यूनिवर्सिटी एण्ड कालेज टीचर्स एसोसिएशन ऑफ बिहार (FRUCTAB) का विधिवत गठन सम्मेलन में हुआ. सम्मेलन के द्वितीय सत्र में डॉ.चन्दना झा ने संविधान पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाली और ध्वनि मत से संविधान को पारित किया गया. इसके बाद संगठन के चुनाव पर चर्चा हुई. चर्चा में भाग लेते हुए डॉ. जे एन शुक्ला ने कहा कि बिहार स्तरीय संगठन ठीक ढंग से कार्य करें, इसलिए जरूरी है मजबूत संघ का‌ निर्माण हो. लम्बे चर्चा के बाद संगठन के पदाधिकारियों को निर्वाचित घोषित किया गया.

पेट्रोन के लिए LNMU के वरीय शिक्षक डॉ. अमरेश शाण्डिल्य, BNMU से डॉ. शचीन्द्र महतो, पूर्व वीसी बीएनएमयू डॉ. अनन्त कुमार और टीएमबीयू डॉ.अर्जून प्रसाद निर्वाचित हुए. प्रसिडेन्ट के लिए मगध विश्वविद्यालय से डॉ. योगेश्वर सिंह,जेनरल सेक्रेटरी के लिए बीएनएमयू की डॉ. चन्दना झा, कोषाध्यक्ष पद के लिए PU से डॉ. सिकन्दर प्रसाद यादव, वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए पीपीयू के डॉ. अरूण कुमार झा, डॉ हसीम अहमद(आरा यूनिवर्सिटी), प्रकाश कुमार मुंगेर विश्वविद्यालय, डॉ श्याम नंदन सिंह, एलएनएमयू के डॉ. चन्द्रकान्त यादव पीयू, डॉ. आर एन आर्य टीएमबीयू, स्टेट सेक्रेटरी डॉ. आशुतोष कुमार सिंह पीपीयू, डॉ. राम नारायण शर्मा मुंगेर यूनिवर्सिटी, प्रो.मोहन मिश्रा एलएनएमयू, पीयू के डॉ. शब्बीर हुसैन , बीएनएमयू से डॉ. पीएन पीयुश और डॉ. बीएनएमयू से राम शरण यादव बने हैं.

जोनल सेक्रेटरी पद पर डॉ. एस एन चौधरी एलएनएमयू, डॉ. देवानंद साह, बीएनएमयू, डॉ. बीएल चौधरी, टीएमबीयू, डॉ. राकेश चौबे, पीपीयू और डॉ. अमरनाथ पाठक, पीयू निर्वाचित हुए. निर्वाचित हुए सभी ‌पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूती और ईमानदारी से काम करते हुए आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया. डॉ. सुरेन्द्र नारायण यादव ने सभी डेलीगेट्स को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में सेवा निवृत्त शिक्षकों ने अपना समय दिआ इसलिए दिल से धन्यवाद देता हूं.

.

FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 11:37 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें