
विशाल भटनागर/मेरठ. वैवाहिक सीजन को लेकर अगर आप सोने व चांदी के आभूषण खरीदना चाहते हैं, तो आप सभी को अब अधिक खर्च करने पड़ेंगे. क्योंकि जिस तरीके से पहले सोने व चांदी के रेट में निरंतर ठहराव और कमी दर्ज की गई थी, अब वह बढ़ोतरी की तरफ है. मेरठ सर्राफा बाजार की बात की जाए तो यहां सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम में 300 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. शनिवार को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 62500 रुपया प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है. जबकि शुक्रवार 2 जून को यह रेट 62,200 रुपए प्रति 10 ग्राम था. एक जून गुरुवार को यह रेट 62,400 रुपए प्रति 10 ग्राम था.
22 कैरेट सोने की कीमत शनिवार को 57,291 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि 18 कैरेट 46,875 रुपए और 14 कैरेट 36,458 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. 2 जून को 22 कैरेट के लिए 57,016, 18 कैरेट 46,650 रुपए और 14 कैरेट के लिए 36,200 रूपए प्रति 10 ग्राम के रेट से चुकाने पड़े थे. एक जून को 22 कैरेट के लिए 57,200 रुपए, 18 कैरेट के लिए 46,800 रुपए, 14 कैरेट के लिए 36,400 रुपए उपभोक्ताओं को चुकाने पड़े थे.
इसे भी पढ़ें : लखनऊ में सोने-चादी के आज के भाव
हीरे की तरह चांदी की चमक
मेरठ सर्राफा व्यापारी शिवम अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को भी चांदी के रेट में 1300 की वृद्धि देखी गई. जिसके बाद चांदी की कीमत 74,900 रुपए प्रति किलो हो गई है. शुक्रवार को भी चांदी में 300 रुपए प्रति किलो की वृद्धि देखी गई थी, जिसके बाद चांदी का रेट 73,600 रुपए प्रति किलो रुपए हो गया था. इतना ही नहीं गुरुवार को भी चांदी के रेट में उछाल देखने को मिला था. 1400 रुपए की उछाल के साथ चांदी 73,300 रुपए प्रति किलो पहुंच गई थी.








