MP Weather Update: झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत, तरबतर हुआ सागर शहर, जानें कैसे रहेगा आज का मौसम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सागर. सागर सहित बुंदेलखंड में तेज हवाओं के साथ बेमौसम बारिश होने का सिलसिला जारी है. सागर में 4 दिन गर्मी होने के बाद फिर मौसम का मिजाज बदल गया. अचानक आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हुई काले घने बादलों से अंधेरा सा छा गया और फिर झमाझम आधा घंटे तक हुई बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया, सड़कों से पानी बह निकला गर्मी से हलकान हो रहे लोग राहत लेते हुए नजर आए. बारिश होने की वजह से वातावरण खुशनुमा हो गया था.

बता दें कि मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो जाने की वजह से बेमौसम बारिश हो रही है मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 24 घंटे में कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है. सहायक मौसम विशेषज्ञ वेंकटेश प्रसाद ने बताया कि सागर में हर साल 21 जून तक मॉनसून आ जाता था, लेकिन इस बार जून माह के आखिरी सप्ताह में भी इसके आने की संभावना बेहद कम है क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से इसका असर देखने को मिलेगा, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तेज हवा बारिश आंधी तूफान बौछारें पड़ेंगे जिसकी वजह से तापमान में एकदम से उछाल नहीं आएगा लेकिन उमस भरा वातावरण बना रहेगा अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जाने की संभावना जताई गई है.

मानसून जुलाई में आने की संभावना
हर साल जून के अंत में सक्रिय होने वाला मानसून इस बार जुलाई में आने की संभावना है. इस बार अप्रैल एवं मई में भी पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा आने से गर्मी के दिन कम होकर बारिश के दिन ज्यादा रहे हैं. जून में भी ऐसा हो सकता है. सागर में मानसून बंगाल की खाड़ी में निर्मित दबाव अथवा अरब सागर में निर्मित निम्न दाब क्षेत्र व चक्रवात के बनने और इसके उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने से पहुंचता है. हवाएं प्रायः उत्तर पश्चिमी अथवा दक्षिण पश्चिमसे ही आती हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 10:11 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें