Munger Crime News: गोलियों की गूंज से थर्राया बिहार का मुंगेर जिला, एक की मौत, जानें मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रिपोर्ट: अरुण कुमार शर्मा

मुंगेर: मुंगेर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बांक गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना का मामला प्रकाश में आया है. जिसमें गोली लगने से एक की मौत हो गई है जबकि मारपीट के दौरान एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई है. जिनका इलाज मुंगेर सदर अस्पताल में चल रहा है. दरअसल, बांक गांव निवासी रामशरण यादव और ज्योतिष यादव के बीच पूर्व से ही जमीन विवा चला आ रहा है.

इसी कड़ी में एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया. विवाद इतना गहरा कि मारपीट के बाद गोलीबारी करने तक की नौबत आनर पड़ी. इस गोलीबारी की घटना में रामशरण याद व के पुत्र विनाद यादव के साले बरियारपुर पड़िया गांव निवासी राधेश्याम यादव को सीने में दो गोली लगी है. जिससे उनकी मौत मौके पर हीं हो गई. जबकि रामशरण यादव की पत्नी की बुरी तरह से घायल हो गयी है और उनका इलाज मुंगेर सदर अस्पताल में जारी है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

गोलीबारी में एक की मौत
गोलीबारी की घटना में मौत की खबर मिलते हीं एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में कई थाना की पुलिस बांक गांव पहुंची. जहां पुलिस ने घटनास्थल से हथियार, कारतूस और खोखा भी बरामद किया है. वहीं इस घटना को लेकर एक पक्ष ने बताया कि पूर्व से ही जमीनी विवाद चला आ रहा है. जिसको लेकर आए दिन इस तरह की घटना होते रहती है और उसी बात को लेकर पुनः गोलीबारी की गई. वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने बताया कि लगातार गाली-गलौज किया जा रहा था और जब इसका विरोध किया तो मारपीट करने पर आतुर हो गए और गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद दानों पक्षों की ओर से गोलीबारी शुरू हो गई. जिसमें एक की मौत हो गई है. इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल कायम है.

बांक गांव पुलिस छावनी में तब्दील
एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि गांव में पुलिस कैंप कर रही है. स्थिति पर पुलिस नजर बनाए हुए है. फिलहाल दोनों पक्ष शांत है. जमीनी विवाद को लेकर हीं गोलीबारी की घटना हुई है. जिसमें एक युवक की मौत हो गयी है. पुलिस ने घटना स्थल व आस-पास सर्च अभियान चलाया तो एक राइफल, एक पिस्टल, तीन खोखा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. लेकिन हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद नहीं हुआ है. पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि गांव में पुलिस बलों को तैनात किया गया है. इस घटना के बाद बांक गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Tags: Munger news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें