15 जून को सूर्य का गोचर, 4 राशि के जातकों की खुल सकती है किस्मत, धन लाभ, सफलता और नौकरी में तरक्की के योग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

15 जून को सूर्य ग्रह का मिथुन राशि में गोचर.
इस समय वृषभ राशि में विराजमान हैं ग्रहों के राजा.

Surya Grah Ka Gochar : एक निश्चित समय अंतराल से प्रत्येक ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यही प्रक्रिया ग्रह गोचर या राशि परिवर्तन कहलाती है. ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य इस समय वृषभ राशि में विराजमान हैं जो 15 जून 2023 को शाम 6:07 मिनट पर वे मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 16 जुलाई तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे. 30 दिन के समय अंतराल में सूर्य देव कई राशियों को लाभ पहुंचाएंगे, जिसके बारे में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

मेष राशि के जातक

जिन जातकों की राशि मेष है, उनके लिए सूर्य ग्रह का गोचर साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी लेकर आ रहा है. ऑफिस में लोगों का सहयोग मिलेगा, इस दौरान यात्रा के योग बन रहे हैं, आर्थिक रूप से मजबूत हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें – भाग्य चमका सकती है तुलसी की लकड़ी, नहाने के पानी में डालें फिर देखें कमाल, जानें किस दिन करें इस्तेमाल

कुंभ राशि के जातक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की राशि कुंभ है उनके लिए सूर्य ग्रह का गोचर शुभ माना जा रहा है. कुंभ राशि के जातकों की सेहत में सुधार होगा, वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी. छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा, धन प्राप्ति के योग निर्मित होंगें. व्यापार में लाभ होने की संभावना बन रही है.

सिंह राशि के जातक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की राशि सिंह है उनके लिए सूर्य ग्रह का गोचर लाभदायक माना जा रहा है. इस दौरान आपको कई क्षेत्रों में सफलता प्राप्त हो सकती है. सामाजिक मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी, धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है, बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा.

यह भी पढ़ें – कुंडली में कमजोर है शुक्र ग्रह, मजबूत करने के लिए करें 3 उपाय, भूलकर भी ना करें ये 4 काम

कन्या राशि के जातक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की राशि कन्या है उनके लिए सूर्य ग्रहण का मिथुन राशि में प्रवेश सफलता लेकर आ रहा है. करियर में ऊंचाइयां प्राप्त कर सकते हैं. नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं. बिजनेस में अच्छा खासा लाभ पा सकते हैं. नए दोस्त भी बनने के योग हैं, ध्यान रहे आत्मविश्वास में कोई गलत फैसला ना लें.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Predictions, Religion

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें