‘महागठबंधन सरकार में बढ़ा अपराधियों का मनोबल,’ बिहार में कानून-व्यवस्था व्यवस्था को लेकर मुकेश सहनी का नीतीश सरकार पर हमला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

लॉ एंड ऑर्डर को लेकर मुकेश सहनी ने नीतीश सरकार पर बोला हमला.
बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर हुई, बढ़ रहे अपराध- सहनी.

खगड़िया. विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर बिहार सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि इस सरकार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है तभी आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है. बता दें कि मुकेश सहनी खगड़िया में रणवीर सहनी की हत्या किए जाने के बाद उनके परिजनों को सांत्वना देे पहुंचे थे.

शुक्रवार को खगड़िया के भदास गांव पहुंचे सहनी ने अपराधियों द्वारा मारे गए पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रणवीर सहनी के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया. उन्होंने खगड़िया के पुलिस अधीक्षक से बात कर अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का भी अनुरोध किया.

पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि दुख के इस घड़ी में वीआईपी परिवार पीड़ित परिजनों के साथ हैं. उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि कानून व्यवस्था कमजोर हुआ है तभी तो आपराधिक घटनाएं बढ़ीं हैं. उन्होंने कहा कि खगड़िया छोटा जिला है, जब यह जिला भी नहीं संभल रहा है तो स्थिति समझी जा सकती है.

आपके शहर से (पटना)

मुकेश सहनी ने साफ लहजे में कहा कि खगड़िया में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. एक ही दिन में दो लोगों की हत्या हो जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस अधिकारी भी सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं. उन्होंने ऐसे मामलों में सरकार और अधिकारी को गंभीर होने की नसीहत देते हुए कहा कि अपराधियों को सजा दिलाई जाए.

मुकेश सहनी ने मृतक रणवीर सहनी को पार्टी और परिवार का सदस्य बताते हुए कहा कि प्रशासन इस मामले में अपराधियों को जल्द सजा दिलाए. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अपराधी की गिरफ्तारी नहीं की गई तो पार्टी धरना, प्रदर्शन कर प्रशासन पर दबाव बनाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि इस हत्याकांड के मामले में राज्य के पुलिस महानिदेशक से भी पार्टी के लोग मिलेंगे.

Tags: Bihar crime news, Bihar News, Khagaria news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें