RBSE 10th Result 2023: मूक-बधिर माता-पिता का गौरव बनी यातिका, दुकान पर बैठकर की पढ़ाई, हासिल किया 95 फीसद अंक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


निशा राठौड़/उदयपुर. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं का रिजल्ट जारी हुआ है. इसी के साथ ही टॉपर्स के संघर्ष से सफलता तक की कहानी भी सामने आ रही है. लेकिन हम आपको एक ऐसी छात्रा के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने मूक-बधिर माता-पिता की आवाज बनी और राजस्थान 10th बोर्ड के रिजल्ट में 95 प्रतिशत हासिल कर उन्हें गौरवान्वित किया.

दरअसल, उदयपुर जिले के ऋषभदेव कस्बे की रहनेवाली यातिका जैन ने गवर्मेंट स्कूल में पढ़ाई कर 95 प्रतिशत हासिल किए हैं. यतिका जैन ने बताया कि उनके माता-पिता दोनों जन्म से ही मूक-बधिर हैं. जिस वजह से उन्हें बात करने में साइन लैंग्वेज का प्रयोग करना पड़ता है. उनके माता-पिता को जब 95 प्रतिशत अंक हासिल होने के बारे में पता चला तो उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्हें बहुत ही गर्व महसूस हुआ है. यतिका का सपना है कि वह आईआईटीएन बन देश का नाम रोशन करे. इसके लिए वह अभी से ही तैयारियों में जुटी हुई है.

यतिका जैन ने बताया कि उनके माता-पिता मूक-बधिर होने की वजह से ग्राहकों से बातचीत के दौरान काफी ज्यादा परेशानी होती थी. इसी वजह से वह अपने माता-पिता की मदद के लिए दुकान पर रहती थी. इसके साथ ही जब उनके माता-पिता सामान खरीदने के लिए बाहर जाया करते थे. तब भी वह उनके साथ मदद के लिए जाती थी. लेकिन जैसे ही दुकान पर फ्री समय मिलता वह उस समय परीक्षा की तैयारियों में जुट जाती.

यातिक ने बताया कि परीक्षा के समय उनके माता पिता ने काफी स्पोर्ट किया. उस समय उसे किसी भी काम के लिए नहीं बोला जाता था. माता पिता भी अपना काम खुद के हिसाब से ही मैनेज किया करते थे. उनके इसी स्पोर्ट की वजह से यह सफ़लता मिली है.

.

FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 09:03 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें