Purnia University: डिग्री पार्ट 1 के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी, यह है लास्ट डेट 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


विक्रम कुमार झा/पूर्णिया. बिहार के पूर्णिया विश्वविद्यालय के डिग्री पार्ट वन के उन छात्रों के लिए खुशखबरी है, जो किसी कारणों से परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित हो गए थे. यूनिवर्सिटी ने ऐसे छात्रों को एक और मौका दिया है. पूर्णिया विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम खंड 2023 की परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि बढ़ा दी है. छात्रों को इसके लिए उन्हें तीन जून से लेकर पांच जून तक निर्धारित समय दिया गया है. इस दौरान कोई भी छात्र-छात्राएं आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डाॅ. विनय कुमार सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के द्वारा स्नातक पार्ट वन 2023 की परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि बढ़ा दी है. छात्रों के पास तीन दिन का मौका है. छात्र 3 जून से 5 जून, 2023 तक निर्धारित तिथि में फॉर्म भर सकते हैं. छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथि के अनुसार ऑनलाइन के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं.

परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरने के लिए छात्रों को दिए गए पूर्णिया विश्वविद्यालय के वेबसाइट www.purneauniversity.ac.in पर विजिट कर जानकारी ले सकते हैं. एग्जाम कंट्रोलर ने कहा कि इच्छुक छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथि पर आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा, आवेदन करने से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी या मदद के लिए विश्वविद्यालय परिसर के परीक्षा विभाग के परीक्षा नियंत्रक से मिल कर समस्याओं का समाधान पा सकते हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें