
रितेश कुमार/समस्तीपुर. समस्तीपुर रेल मंडल के दरभंगा-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर के रास्ते जयनगर और अमृतसर के मध्य समर स्पेशल ट्रेन चलेगी. बताया जाता है की पूर्व मध्य रेल द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर जयनगर और अमृतसर के मध्य 05267/05268 जयनगर-अमृतसर-जयनगर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा.
पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार के मुताबिक, गाड़ी सं. 05267 जयनगर-अमृतसर समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन जयनगर से अमृतसर के लिए दिनांक 9 जून 2023 से 30 जून 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को किया जाएगा. जयनगर से यह समर स्पेशल ट्रेन हर शुक्रवार को 19:00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन शनिवार को 01:25 बजे अमृतसर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 05268 अमृतसर-जयनगर समर स्पेशल 11 जून 2023 से 2 जुलाई 2023 के मध्य प्रत्येक रविवार को चलाई जाएगी. इस दौरान यह स्पेशल ट्रेन अमृतसर से 04:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सोमवार को 13:10 बजे जयनगर पहुंचेगी.
यह रहेगा रूट
पीआरओ वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर जयनगर और अमृतसर के मध्य 05267/05268 जयनगर-अमृतसर-जयनगर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. इससे इस रूट के यात्रियों को काफी सुविधा होगी. अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर जंक्शन, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, अंबाला, लुधियाना और जालंधर सिटी स्टेशनों पर रुकेगी. इसमें वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 1, शयनयान श्रेणी के 15 और साधारण श्रेणी के 2 कोच लगेंगे.
.
Tags: Samastipur news, Train Time Table, Travel 18
FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 06:30 IST








