अचानक गंदी बदबू सूंघकर जागा शख्स, घर के एक छेद से निकल रही थी आग, वजह जानकर शॉक रह जाएंगे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


भटपारा (कोलकाता). पश्चिम बंगाल के भटपारा के रहने वाले बबलू मुखर्जी घर में सो रहे थे. तभी, उनके घर में एक रहस्मयी छेद से तीखी गंध आने की वजह से उनकी नींद खुली गई. उनको समझ नहीं आया कि ये दुर्गंध कहां से आ रहा है. आग की खतरा चेक करने के लिए उसने छेद में एक छड़ी डाली तो उसमे आग लग गई जो लगभग 2 घंटे तक जलती रही. लेकिन, आखिरकार उन्होंने रेत से आग बुझा दिया. 

इसके बाद से अवंतीपुर शालबागान के स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई क्योंकि आग लगने का स्रोत या कारण अज्ञात था. मुखर्जी ने News18 को बताया कि, ‘मैं एक अजीब गंध से जाग गया और यह देखने के लिए कमरे से बाहर आया कि यह कहाँ से आ रहा था. नलकूप के पास से सड़े पानी गैस की गंध आ रही थी. तभी मैंने माचिस की तीली से गैस चैक की और अचानक आग लग गई. हालांकि, मैंने रेत का इस्तेमाल करके आग को बुझा दिया था.’ घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोग घटना को देखने के लिए जुटने लगे. 

ये भी पढ़ें- PHOTOS: जॉर्डन के क्राउन प्रिंस हुसैन की शाही शादी, सऊदी की आर्किटेक्ट दुल्हन, दुनिया के मशहूर हस्तियों ने की शिरकत

मौके पर, स्थानीय जनप्रतिनिधि तापस राय भी मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी गई. अग्निशमन विभाग रहस्यमयी आग की जांच कर रहा है, लेकिन माना जा रहा है कि मुखर्जी का घर ट्यूबवेल के ऊपर बना हुआ था और उसमें से गैस निकल रही थी. प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही यह पता लगाया जाएगा कि उस छेद से गैस निकल रही है या नहीं. पूरे परिवार के साथ गांव के लोग भी सदमे हैं.

Tags: Fire, West bengal, West bengal news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें