Pilibhit News: गौशाला में हो रहा था वैवाहिक कार्यक्रम, फोटो हुआ वायरल, विधायक ने दिया जांच का आश्वासन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सृजित अवस्थी/पीलीभीत. सूबे की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सत्ता में आते ही सबसे पहला फैसला गोवंश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर लिया था. जिसके बाद से ही लगातार प्रदेश भर में गौशाला निर्माण और उसकी देखरेख शुरू हुई थी . लेकिन पीलीभीत ज़िले में गौशाला ऐसी भी है जहां गाय तो एक भी नहीं लेकिन उसमें वैवाहिक कार्यक्रम ज़रूर हो रहा है .

दरअसल, बीते बुधवार पीलीभीत ज़िले के बीसलपुर विधानसभा के विधायक विवेक वर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव पड़री मरौरी में एक गौशाला का उद्घाटन किया था. अटकलों के मुताबिक उद्घाटन के लिए पास के ही ग्रामीणों से 4 गौवंश लाकर बांधे गए थे. उद्घाटन के कुछ देर बाद ही गौशाला खाली हो गई और हाल-फिलहाल गौशाला में एक भी गौवंश नहीं है. यह गौशाला जिले भर में चर्चा का विषय तब बन गई जब इस गौशाला में ग्राम प्रधान के बेटे का वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया. गौशाला में गौवंश तो एक भी नहीं लेकिन बकायदा हलवाई कारीगर लगा कर यहां दावत की तैयारियां की जा रही थी. इतने में ही वहां मौजूद किसी शख्स ने कार्यक्रम का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

इलाके में है आवारा पशुओं का आतंक
एक ओर जहां गांव की गौशाला सूनी पड़ी है. वहीं इलाके भर में आवारा पशुओं का आतंक है. जिस कारण से ग्रामीणों को रात भर जाग कर खेतों की निगरानी करनी पड़ती है. आपको बता दें कि बीते दिनों पीलीभीत के न्यूरिया इलाके के एक किसान को खेतों की निगरानी के दौरान बाघ ने अपना निवाला बना लिया था.

विधायक ने दिया जांच का आश्वासन
जब पूरे मामले पर जब क्षेत्र के विधायक विवेक वर्मा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उद्घाटन के दौरान भी पशुओं की कम संख्या देख कर मौके पर मौजूद जिम्मेदारों को फटकार लगाई थी. पूरे मामले की जांच कराई जाएगी. गौवंश के मामले में बिलकुल लापरवाही नहीं बरती जाएगी.

Tags: Pilibhit news, Uttar Pradesh News Hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें