03 जून 2023 का राशिफल: कर्क, सिंह राशि वालों का दिन चिंता में बीतेगा, कन्या राशि वाले मित्रों से मिलेंगे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 03 june 2023)

आज आपका दिन चिंता और भय से भरा रहेगा. शारीरिक और मानसिक तकलीफ भी रहेगी. नए काम के आरंभ के लिए दिन अनुकूल नहीं है. अचानक कोई खर्चा हो सकता है. प्रिय व्यक्ति के साथ मनमुटाव या विवाद हो सकता है. आपका रंगीन मिजाज आपकी मानहानि का कारण बन सकता है. आज यात्रा में कोई तकलीफ आ सकती है.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 03 june 2023)

आज आपको शारीरिक-मानसिक चिंता बनी रहेगी. पारिवारिक सदस्यों के साथ विवाद होने की आशंका है. मां के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है. आज का दिन जमीन, वाहन या मकान की खरीदारी तथा उनके दस्तावेज बनाने के लिए अनुकूल नहीं है. गलत और नकारात्मक विचारों के कारण निराशा रह सकती है. आज महिलाओं से ज्यादा बहसबाजी ना करें.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 03 june 2023)

बिना विचारे किसी भी तरह के काम में रुचि ना लें. आप किसी से इमोशनल संबंध में जुड़ सकते हैं. भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध अच्छे बने रहेंगे. मित्रों और स्नेहीजनों से मिलना-जुलना होगा. रहस्यमय विद्या में आपकी रुचि बढ़ेगी. उसमें आगे बढ़ सकेंगे. विरोधियों के साथ आप अच्छी तरह टक्कर ले सकेंगे.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें