Balasore Train Accident: ओडिशा में ट्रेन हादसे के बाद कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट डाइवर्ट किए गए, देखें लिस्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



Coromandel Train Accident: ओडिसा के बालासोर जिले में तीन ट्रेनों के आपस भीषण टक्कर हो गई है. हादसे में 300 से 400 लोग गंभीर रूप से घायल तो 70 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, हादसे के बाद से इस रुट पर कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है जबकि कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किए गए हैं. 

जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है उसका लिस्ट यहां है, देखें 

ट्रेन संख्या (12837) – हावड़ा-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को रद्द को गया.  
ट्रेन संख्या (12863) – हावड़ा-बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस को रद्द को गया. 
ट्रेन संख्या (12839) – हावड़ा-मद्रास मेल एक्सप्रेस को रद्द को गया. 
ट्रेन संख्या (12895) – शालीमार-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को रद्द को गया. 
ट्रेन संख्या (20831) – शालीमार-संबलपुर ,महिमा गोसांई एक्सप्रेस को रद्द को गया. 
ट्रेन संख्या (02837) – संतरागाछी-पुरी एक्सप्रेस को रद्द को गया. 

जिन ट्रेनों का रूट डाइवर्ट किया गया है वे इस प्रकार हैं-

ट्रेन संख्या (22807) – कोलकाता-चेन्नई एक्सप्रेस को टाटानगर रूट से डाइवर्ट किया गया है. 
ट्रेन संख्या (22873) – दीघा-विषखापट्ट्नम सुपरफास्ट को पिकेयू से टाटानगर होते हुए डाइवर्ट किया गया है. 
ट्रेन संख्या (18409) – जगन्नाथ एक्सप्रेस को यूएलबी के पास से रात 08:10 बजे नियंत्रित करते हुए इसे भी टाटानगर से डाइवर्ट किया गया है. 
ट्रेन संख्या (22817) – हावड़ा-मैसूर एक्सप्रेस को रात 09:12 बजे कंट्रोल कर फिर रिवर्स करके टाटानगर से डाइवर्ट किया गया है. 

Several trains cancelled while some are diverted in the section affected by train derailment in Odisha’s Balasore district pic.twitter.com/PIUsRBX6pe
— ANI (@ANI) June 2, 2023

ये भी पढ़ें- मालगाड़ी से भिड़ी हावड़ा एक्सप्रेस, फिर कोरोमंडल ट्रेन से टकराई, आखिर कैसे हुआ ये भयानक हादसा

आर्थिक मदद की घोषणा
मालूम हो कि बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस के हावड़ा-चेन्नई एक्सप्रेस और मालगाड़ी के भिड़ंत के बाद से इस पटरी पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हो चुका है. शुक्रवार शाम को तीन ट्रेनों के भीषण भिड़ंत के बाद कई लोगों की जान जा चुकी है. 300 से ऊपर लोग घयल हो चुके है. मौके पर बचाव दल लोगों को रेस्क्यू करने में लगा है. वहीं, रेलमंत्री ने दुःखद हादसे में मरने और घायल लोगों के लिए आर्थिक मदद की घोषणा कर दी है. जबकि ट्वीट करके पीएम मोदी, सीएम ममता बनर्जी और नवीन पटनायक समेत कई लोगों ने दुःख जाहिर किया है. 

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें