Raebareli News : गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए एमसीएफ ने शुरू की यह अनोखी पहल, जानिए क्या है कार्य योजना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सौरभ वर्मा/रायबरेली. वैसे तो आरेडिका अपने कार्यों को लेकर अक्सर चर्चाओं में बना रहता है. चाहे वह कोच निर्माण के नित नए कीर्तिमान स्थापित करने को लेकर हो या फिर भारत की सबसे सुपर फास्ट ट्रेन वंदे भारत के साथ ही भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के कोच का निर्माण भी इसी अरेड़िका में हुआ है. वहीं विदेशों में भी यहां के बने कोच की खूब डिमांड है. लेकिन इस बाररायबरेली के लालगंज स्थित आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना नेएक नई पहल शुरू की है इस बार अरेडिका ने गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाये जाने को लेकर बड़ी कार्ययोजना पर तैयार की है. इस कार्ययोजना को अमल में लाये जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिया है.

दरअसल, आधुनिक रेल डिब्बा कारखाने से मथना नाम का बड़ा नाला गुजरता है. इस नाले से होते हुए शहर भर का गंदा पानी गंगा में प्रवाहित होता है. इस गंदे पानी से गंगा प्रदूषित होती है. गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने को लेकर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के जीएम ने मथाना नाले के जल को शुध्द करके गंगा में प्रवाहित करने की योजना बनाई थी. इसी योजना को मूर्तरूप देने के लिए कार्ययोजना पर काम शुरू करते हुए जीएम पीके मिश्रा ने अधीनस्थों को निर्देशित कर दिया है. इस पानी को एसटीपी के माध्यम से शुद्ध करने के बाद इसका कुछ जल पोलो ग्राउंड की सिंचाई में इस्तेमाल किया जायेगा. बाकी का बचा हुआ शुद्ध जल गंगा में प्रवाहित किया जाएगा.

 पर्यावरण दिवस पर अरेडिका का लक्ष्य
न्यूज 18 से बात करते हुए अरेडिका रायबरेली लालगंज के जनसंपर्क अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तवने बताया कि हमारे महाप्रबंधक पीके मिश्रा द्वारा अरेडिका से होकर गुजरे मथना नाले के जल को साफ सुथरा बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की गई है. इस जल के शुद्ध किए जाने के बाद यह जल सिंचाई में भी इस्तेमाल हो सकेगा जिससे भूगर्भ जल जाएगा साथ ही उन्होंने बताया कि आगामी 5 जून को पर्यावरण दिवस के मौके पर आरेडिका के सभी कर्मचारियों द्वारा महाप्रबंधक जी के निर्देश पर 1 लाख पौधे रोपे जाने का लक्ष्य भी रखा गया है. गंगा नदी में हो रही प्रदूषण पर रोक लगेगी

.

FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 00:17 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें